एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | जिला शिमला पुलिस की ओर से नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना कोटखाई की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से 9.57 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है।
29 अक्टूबर को पुलिस थाना कोटखाई की टीम को नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़ी गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव छोल (तहसील कोटखाई) में एक कमरे की तलाशी ली गई, जहां से 9.57 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।मामले में पुलिस की ओर से पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल (36 वर्ष) निवासी गांव छोल, कोटखाई और प्रियंका (19 वर्ष) निवासी गांव एवं डाकघर जुब्बल के रूप में हुई है।
इस मामले में पुलिस थाना कोटखाई में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं।
