Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, November 3
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मंडी

    Mandi News : अराजकता फैलाकर लोकतंत्र पर भीड़तंत्र हावी करना चाहते हैं राहुल गांधी : जयराम ठाकुर

    मंडी में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर एसआईआर को लेकर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं से मतदाता सूची के प्रति जागरूक रहने की अपील की। साथ ही हिमाचल के सरकारी अस्पतालों में निशुल्क जांच सुविधा प्रभावित होने पर सुक्खू सरकार को घेरते हुए इसे बहाल करने की मांग की।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    एसपीयू मंडी में भारत युवा संवाद 'नो योर वोट' कार्यक्रम में संबोधित करते पूर्व सीएम जयराम ठाकुर।

    मंडी | पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे देश में अराजकता फैलाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से सत्ता हासिल करने में असफल रहने के बाद विपक्ष देश में अस्थिरता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। जयराम ठाकुर मंगलवार को सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में आयोजित विकसित भारत युवा संवाद ‘नो योर वोट’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए।

    कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर लोगों के बीच गलत जानकारी फैला रहे हैं। एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को दुरुस्त करना है, ताकि कोई गलत नाम मतदाता सूची में शामिल न हो और किसी पात्र मतदाता का सही नाम न कटे। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। युवा संवाद जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची के बारे में जागरूक करना सराहनीय पहल है।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दो दिन पहले दिल्ली में कांग्रेस की ओर से आयोजित रैली में शामिल कई लोगों को एसआईआर की प्रक्रिया की जानकारी नहीं थी। उनके अनुसार, लोगों के सामने इस विषय को लेकर गलत तथ्य प्रस्तुत किए गए। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे किसी भी प्रकार के राजनीतिक दुष्प्रचार से प्रभावित होने के बजाय तथ्यों को समझें और दूसरों को भी जागरूक करें।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की अहम भूमिका है। इसके लिए देश को आत्मनिर्भर, सशक्त, शांतिप्रिय और अराजकतामुक्त बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि देश का युवा राष्ट्र निर्माण के प्रति उत्साहित है। उनके अनुसार, देश का जेन-जी स्पष्ट संदेश दे रहा है कि नरेंद्र मोदी 2029 में भी प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि भारत को बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल जैसे देशों की परिस्थितियों की ओर ले जाने की कोशिशें सफल नहीं होंगी।

    हिमाचल में निशुल्क जांच सुविधा बंद होने पर सरकार को घेरा

    नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सुक्खू सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में निशुल्क जांच सुविधा उपलब्ध करवाने वाली लैब का काम बंद होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके अनुसार, मरीजों को जरूरी जांच करवाने के लिए निजी लैब का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां उन्हें अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है। पहले हिमकेयर योजना को लेकर सरकार पर सवाल उठाए गए और अब निशुल्क जांच सुविधा प्रभावित होने से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग की कि प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क जांच सुविधा तत्काल बहाल की जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को उपचार के दौरान परेशानी न उठानी पड़े।

     

    #ARBtimes #BJPHimachal #HimachalPolitics #himachalpradesh #JairamThakur #MandiNews #SIR
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : नशीली दवाइयों की तस्करी के मामले में दोषी को डेढ़ साल का कठोर कारावास
    Next Article Kullu News : ट्राउट मछलियों के प्रजनन काल में नदी-नालों में मछली पकड़ने पर चार माह का प्रतिबंध
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Mandi News : जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू

    November 3, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Himachal Politics : 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की विदाई और बीजेपी की वापसी तय : हिमंत

    November 1, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन, गोपाल कश्यप बने अध्यक्ष

    October 28, 2026

    Shimla: महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी का हिसाब दे सुक्खू सरकार: राकेश डोगरा

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: नोगली में जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, बोले- रामपुर में भाजपा की जीत तय

    October 26, 2026

    Mandi : धर्मपुर-कोटली-मंडी एनएच-03 पर हादसा, डंगा गिरने से 200 फीट नीचे गिरा टिपर; चालक की मौत

    October 26, 2026

    Shimla : कोल डैम-तत्तापानी जलाशय में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स का शुभारंभ, पर्यटकों को मिलेगा रोमांच और युवाओं को रोजगार

    October 24, 2026

    Rampur BJP: 26 अक्टूबर को नोगली में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे जयराम ठाकुर

    October 23, 2026

    Job: मंडी में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और एचआर के 100 पदों पर भर्ती

    October 23, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा रामपुर मंडल की बैठक में संगठन विस्तार और जयराम ठाकुर के प्रवास की तैयारियों पर मंथन

    October 19, 2026

    ABVP: अभाविप रामपुर विभाग का अभ्यास वर्ग संपन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपे नए दायित्व

    October 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 2 1 7
    Users Today : 6
    Total Users : 128217
    Total views : 250405
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.