Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 12
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Lavi Mela Rampur: अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में पहली बार सजा साहित्य का मंच, साहित्यकारों ने रचनाओं से बांधा समां

    अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 में पहली बार लवी साहित्य उत्सव आयोजित हुआ। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुभारंभ किया। साहित्यकार एसआर हरनोट ने कविता के माध्यम से बुशहर-किन्नौर की ऐतिहासिक विरासत प्रस्तुत की।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    लवी मेला मौके पर आयोजित लवी साहित्य उत्सव में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित उपायुक्त अनुपम कश्यप

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 के इतिहास में पहली बार लवी साहित्य उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें साहित्यकारों, कवियों और रचनाकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से हिमाचल की समृद्ध साहित्यिक परंपरा, इतिहास और लोक संस्कृति को जीवंत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने किया। इस अवसर पर एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी, एडीएम शिमला पंकज शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और साहित्य जगत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।

    उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि लवी साहित्य उत्सव का उद्देश्य साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और साहित्यकारों व कवियों को विचारों के आदान-प्रदान के लिए साझा मंच उपलब्ध करवाना है। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला केवल व्यापारिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन नहीं है, बल्कि यह हिमाचल की भाषा, साहित्य और लोक परंपराओं को सहेजने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने और प्रदेश की साहित्यिक विरासत को व्यापक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

    एसआर हरनोट की कविता ने उकेरी बुशहर-किन्नौर की ऐतिहासिक विरासत

    साहित्य उत्सव के दौरान वरिष्ठ साहित्यकार एसआर हरनोट ने अपनी कविता ‘एक कविता का विस्तार’ के माध्यम से बुशहर-किन्नौर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का भावपूर्ण चित्रण किया। सतलुज की पावन धारा, प्राचीन किन्नर देश, सराहन और रामपुर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि तथा बाणासुर से जुड़ी पौराणिक मान्यताओं को कविता में विस्तार से प्रस्तुत किया गया।

    कविता के माध्यम से उन्होंने उस प्राचीन भूभाग की स्मृतियों को शब्द दिए, जहां इतिहास, लोकविश्वास और संस्कृति की अनेक धाराएं एक-दूसरे से मिलती हैं। उनकी प्रस्तुति ने श्रोताओं को बुशहर और किन्नौर की गौरवशाली परंपराओं से रूबरू करवाया।

    लवी मेले में पहली बार आयोजित इस साहित्य उत्सव को क्षेत्र की साहित्यिक गतिविधियों को नई दिशा देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। आयोजन के माध्यम से मेले को साहित्य और रचनात्मक अभिव्यक्ति से जोड़ने के साथ स्थानीय भाषा, इतिहास और सांस्कृतिक पहचान को भी विशेष स्थान मिला।

    #ARBtimes #अंतरराष्ट्रीयलवीमेला #अनुपमकश्यप #एसआरहरनोट #कविसम्मेलन #बुशहरकिन्नौर #रामपुरबुशहर #रामपुरलवीमेला #लवीमेला2026 #लवीसाहित्यउत्सव #लोकसंस्कृति #साहित्य #साहित्यउत्सव #हिमाचलप्रदेश #हिमाचलसमाचार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla:स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने देशभर में बनाई पहचान, शीर्ष 20 शहरी निकायों में हासिल किया स्थान
    Next Article JOB: सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 60 पदों पर होगी भर्ती, 17 नवंबर को कुल्लू में कैंपस इंटरव्यू
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Lavi Mela Rampur: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारंभ, किन्नौरी मार्केट का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    Lavi Mela: लवी मेले में रस्साकशी का रोमांच, ज्यूरी की टीम ने जीता 1.11 लाख रुपये का खिताब

    November 7, 2026

    Lavi Mela Rampur: लवी मेला-2026 के लिए 6 से 10 नवंबर तक होगी प्लॉट आवंटन की नीलामी

    November 5, 2026

    Bilaspur News : दीपावली पर रात 8 से 10 बजे तक ही चला सकेंगे पटाखे, डीएम ने जारी किए आदेश

    November 5, 2026

    Kullu: देवताओं के नजराने में 5%, बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी

    October 27, 2026

    Kullu Dussehra 2026: भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ आगाज, देवताओं के मिलन से भक्तिमय हुआ ढालपुर

    October 22, 2026

    Rampur Bushahr: लवी मेले में दिखेगा चामुर्थी घोड़ों का दमखम, 1 से 3 नवंबर तक अश्व प्रदर्शनी

    October 15, 2026

    Mandi: मेले और मंदिर हमारी संस्कृति की धरोहर, इन्हें राजनीति से दूर रखना जरूरी: मुकेश अग्निहोत्री

    September 24, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन दशहरा मेले में देव परंपराओं और व्यवस्थाओं को लेकर मंथन, मंदिर समितियों ने उठाए अहम मुद्दे

    September 23, 2026

    Ganesh Chaturthi 2026 : 14 सितंबर से गणेश उत्सव, जानें क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी और क्या है इसका महत्व

    September 13, 2026

    Kullu Dussehra 2026 : 21 अक्टूबर से शुरू होगा देवताओं का महाकुंभ, 347 देवी-देवताओं को भेजा निमंत्रण

    September 10, 2026

    Bilaspur News : ढाबों पर मनमानी कीमतों पर लगी रोक, प्रशासन ने जारी की रेट लिस्ट, जानें किस चीज के कितने दाम

    September 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Kinnaur: किन्नौर हत्या मामला: तीन दोषियों को उम्रकैद और जुर्माने की सजा

    December 23, 2025

    Rampur Bushahr: एसएफआई की मांग शीतकालीन अवकाश में भी खुली रहे पीजी कॉलेज रामपुर की लाइब्रेरी

    December 19, 2025

    Delhi : भारत-पाक तनाव के बीच IPL 2025 स्थगित, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

    May 9, 2025

    Mandi : मोटे अनाज की खेती से महिला किसानों ने स्वावलंबन और सुधार की ओर कदम बढ़ाया

    May 12, 2025

    Covid Alert : देश में बढ़ते कोरोना केस से चिंता बढ़ी, सक्रिय मरीज 6000 के पार, 24 घंटे में 6 की मौत

    June 8, 2025

    Mandi: मंडी जनसंकल्प सम्मेलन में डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री का तीखा प्रहार, अधिकारियों व BJP नेताओं को दी कड़ी चेतावनी

    December 11, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    

    Our Visitor

    1 2 8 7 8 6
    Users Today : 55
    Total Users : 128786
    Total views : 251599
    Archives
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.