Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 24
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: रामपुर की काशापाट व मुनिश पंचायतों में 32.50 लाख से बनेगें 10 महिला मंडल भवन

    रामपुर की काशापाट और मुनिश पंचायतों में 10 महिला मंडल भवनों के निर्माण के लिए 32.50 लाख रुपये जारी। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    रामपुर की दुर्गम पंचायतों काशापाट और मुनिश में ग्रामीण महिलाओं को अब सामूहिक बैठकों और सामाजिक गतिविधियों के लिए अपने भवन उपलब्ध होंगे। प्रदेश सरकार ने दोनों पंचायतों में 10 महिला मंडल भवनों के निर्माण के लिए 32.50 लाख रुपये की राशि जारी की है। बजट मिलने के बाद विकास खंड कार्यालय की ओर से निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया तेज की जा रही है।

    क्षेत्रीय विकेंद्रीकृत योजना के तहत स्वीकृत इस बजट में मुनिश पंचायत के पांच महिला मंडल भवनों के लिए 20.50 लाख रुपये और काशापाट पंचायत के पांच भवनों के लिए 12 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। उपायुक्त शिमला की ओर से धनराशि विकास खंड अधिकारी रामपुर को जारी की गई है।

    मुनिश पंचायत में थला महिला मंडल को पांच लाख, बाहली को 2.50 लाख, जोगनी को पांच लाख, जड़ी कोटला को पांच लाख और जांथल महिला मंडल को तीन लाख रुपये भवन निर्माण के लिए दिए जाएंगे। वहीं, काशापाट पंचायत में कंडी महिला मंडल को एक लाख, काशा को तीन लाख, शरनाल को पांच लाख, पाट को दो लाख और सारी दामन महिला मंडल को एक लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दो अक्तूबर को काशापाट पंचायत के प्रवास के दौरान महिला मंडलों के लिए भवन निर्माण की घोषणा की थी। अब घोषणा के अनुरूप बजट जारी होने से ग्रामीण महिलाओं को सुविधा मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इन भवनों में महिलाएं बैठकें, सामाजिक कार्यक्रम, जागरूकता अभियान और अन्य सामूहिक गतिविधियां आयोजित कर सकेंगी।

    खंड विकास अधिकारी रामपुर अंकुश कुमार ने बताया कि दोनों पंचायतों में 10 महिला मंडल भवनों के निर्माण के लिए 32.50 लाख रुपये जारी हुए हैं। विकास खंड कार्यालय को राशि प्राप्त हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।

    #ARBtimes #HimachalNews #Kashapat #MahilaMandal #Munish #RampurBushahr #RuralDevelopment #ShimlaNews #WomenEmpowerment
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur News: एक माह से बंद ब्यूनथल बस सेवा, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की परेशानी पर मौन क्यों है कांग्रेस सरकार? – राममूर्ति चौहान
    Next Article Shimla: शिक्षा मंत्री ने नावर क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों का लिया जायजा, टुटूपानी-नालावन संपर्क सड़क का किया भूमि पूजन
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur News: एक माह से बंद ब्यूनथल बस सेवा, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की परेशानी पर मौन क्यों है कांग्रेस सरकार? – राममूर्ति चौहान

    November 24, 2026

    Forest News: वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को ललित भारती ने दी बधाई

    November 23, 2026

    Rampur News: रामपुर बाजार में तारों के जंजाल को व्यवस्थित करने की पहल, संबंधित विभागों के साथ बनाई कार्ययोजना

    November 21, 2026

    SJVNL: एसजेवीएन रामपुर एचपीएस में इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट का समापन

    November 18, 2026

    Rampur Bushahr: लवी मेले के दौरान रचोली रूट पर ऑटो किराये में मनमानी, 70 के बजाय वसूले जा रहे 150 रुपये

    November 18, 2026

    Bear Attack: रामपुर वन मंडल में भालू का आतंक, महिला समेत दो लोगों पर हमला

    November 18, 2026

    SJVNL: रामपुर एचपीएस में इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट 2026-27 का शुभारंभ

    November 16, 2026

    Lavi Mela 2026: लवी मेला-2026: निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को उपायुक्त ने किया सम्मानित

    November 14, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में मतदाता जागरूकता को लेकर 16 नवंबर को होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं

    November 13, 2026

    NJHPS: स्वदेशी विनिर्माण के क्षेत्र में भारत स्थापित कर रहा नए कीर्तिमान : राज्यपाल

    November 13, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर शिक्षक संघ ने एसडीएम रामपुर को सौंपा ज्ञापन, 13 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग

    November 12, 2026

    Lavi Mela Rampur: लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के कलाकारों की होगी अल्कोहल टेस्टिंग

    November 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Shimla: सेवानिवृत्त सैनिक करेंगे स्कूली छात्रों को नशे के खिलाफ जागरूक

    August 29, 2026

    Himachal Pradesh : सरकारी डिग्री और संस्कृत कॉलेजों में स्नातक दाखिले की अंतिम तिथि 20 अगस्त तक बढ़ी

    August 18, 2026

    Mandi: नेरचौक में जल शक्ति और विद्युत बोर्ड के डिवीजन, डीएसपी कार्यालय खोलने की घोषणा

    September 26, 2026

    Kullu: बदाह-2 में उपायुक्त ने किया ‘इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर’ का उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा नया आयाम

    January 19, 2026

    Shimla: उज्ज्वला योजना के तहत अब गैस कनेक्शन से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन: उपायुक्त शिमला

    October 27, 2025

    Rampur Bushahr:  कौल नेगी ने गानवी का किया दौरा, सरकार से डेंजर जोन घोषित करने की मांग

    August 14, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 8 0 9
    Users Today : 35
    Total Users : 129809
    Total views : 253180
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.