Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 9
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Rampur Bushahr: सीपीएम लोकल कमेटी रामपुर ने ग़ज़ा में इज़रायली जनसंहार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, भारत सरकार से नीति बदलने की मांग

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 27, 2025Updated:November 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    रामपुर। सीपीएम लोकल कमेटी रामपुर ने आज ग़ज़ा में चल रहे इज़रायली जनसंहार के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए एक जोरदार प्रदर्शन किया और भारत सरकार से अपनी विदेश नीति में बदलाव कर फ़िलिस्तीन के पक्ष में स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की।

    इस प्रदर्शन को लोकल कमेटी रामपुर के सचिव कुलदीप सिंह, अमित, रंजीत ठाकुर और प्रेम चौहान ने संबोधित किया। वक्ताओं ने 7 अक्टूबर 2023 से जारी इज़रायली आक्रमण को ‘जनसंहारी युद्ध’ करार देते हुए कहा कि इज़रायली सेना की बेरहम कार्रवाई में अब तक 56,077 से अधिक फ़िलिस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिनमें 51 प्रतिशत बच्चे और 16 प्रतिशत महिलाएं हैं। साथ ही 1,31,848 लोग घायल हुए हैं।

    इज़रायल ने जानबूझकर ग़ज़ा की बुनियादी संरचनाओं, अस्पतालों, 241 स्कूलों और शरणार्थी शिविरों को निशाना बनाया है। ग़ज़ा को एक अभूतपूर्व मानवीय तबाही की ओर धकेल दिया गया है। राहत सामग्री की आपूर्ति तक को रोका गया है, जो कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों का घोर उल्लंघन है।

    प्रदर्शनकारियों ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा में फ़्रीडम फ़्लोटिला ग़ज़ा के ‘मैडलीन’ जहाज़ पर इज़रायली हमले की निंदा करते हुए भारत सरकार से मांग की कि वह इस घटना पर आवाज उठाए, सभी हिरासत में लिए गए अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवकों की रिहाई सुनिश्चित करे और ग़ज़ा में मानवीय सहायता की अबाध पहुंच सुनिश्चित करवाए।

    सीपीएम नेताओं ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों के समर्थन से इज़रायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू खुलेआम युद्ध अपराध कर रहे हैं। हालिया रफ़ाह हमला इसका ताज़ा उदाहरण है, जिसने पहले से विस्थापित लाखों फ़िलिस्तीनियों को दोबारा विस्थापित कर दिया।

    उन्होंने भारत सरकार की चुप्पी और तुष्टिकरण पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह भारत की ऐतिहासिक विदेश नीति — जो उपनिवेशवाद-विरोधी एकजुटता और मुक्ति आंदोलनों के समर्थन पर आधारित थी — से शर्मनाक विचलन है।

    मुख्य मांगें:

    • भारत सरकार फ़िलिस्तीनी जनता के पक्ष में स्पष्ट रुख अपनाए।

    • इज़रायल के साथ सैन्य व सुरक्षा सहयोग तत्काल समाप्त किया जाए।

    • ग़ज़ा में राहत सामग्री की निर्बाध आपूर्ति के लिए दबाव डाले।

    प्रदर्शन में भाग लेने वालों में राहुल विद्यार्थी, पूजा, मीना राम, बंटी, केलाश, भजन, अनूप राम, देवेन्द्र, यशपाल, आशा, सुना मणी, मंजू, रजनी, अजय चौहान, यशपाल भंडारी, अश्वनी, राकेश, भुवनेश, नरेश, अजय, किशोरी लाल, सुशील, आकाश, साहिल, मनीता, अमित, प्रेम काइथ, दिनेश मेहता, राजन, सोनी, उषा, फूलवती, नीलम, आशा, नीमू देवी, मंजू, रानी सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

    अपील:
    सीपीएम लोकल कमेटी ने देशभर के नागरिकों से अपील की कि वे जनसंहार, कब्ज़े और रंगभेद के विरुद्ध आयोजित होने वाले इस तरह के प्रदर्शनों में अधिकाधिक संख्या में शामिल हों और न्याय, मानवता और आज़ादी के पक्ष में एक मज़बूत जनमत तैयार करें।

    #BoycottIsrael #CPI(M) #FreePalestine #GazaGenocide #HumanRights #IndiaWithPalestine #PalestinianLivesMatter #SolidarityWithGaza #StandWithPalestine #StopIsraeliAggression
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: जिला परिषद फंड खर्च में लापरवाही पर जिप अध्यक्ष ने जताई नाराजगी
    Next Article Rampur Bushahr: पोक्सो कोर्ट का फैसला: एक आरोपी को 5 वर्ष व एक को 1 वर्ष की सजा
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 9 8 2
    Users Today : 63
    Total Users : 125982
    Total views : 246888
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.