Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • IPL 2026 Qualifier-1: धर्मशाला पहुंची गुजरात टाइटंस, 26 मई को RCB से होगी फाइनल की जंग
    • Himachal PET Recruitment 2026: सरकारी स्कूलों में पीईटी के 355 पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 3-4 जून को होगी काउंसलिंग
    • दैनिक राशिफल 24 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: बेलगाम पेट्रोल-डीजल कीमतों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
    • DDU Shimla: शिमला में बच्चों में बढ़े वायरल हेपेटाइटिस के मामले, डीडीयू अस्पताल में 11 बच्चे भर्ती
    • LHEP: एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर एलएचईपी-1 द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन
    • Census 2027: हिमाचल में 1 जून से शुरू होगी डिजिटल स्वगणना, घर बैठे भर सकेंगे परिवार की पूरी जानकारी
    • Himachal Cabinet Decisions 2026 : पात्र महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह, दुकानें 24 घंटे खुलेंगी
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मौसम

    हिमाचल के चार जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, सोलन, मंडी, सिरमौर और कांगड़ा में आज स्कूल बंद रहेंगे

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJune 29, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अलर्ट के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन जिलों के सभी स्कूलों को सोमवार को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी रेड अलर्ट के दृष्टिगत यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।

    मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान व्यापक वर्षा की गतिविधि देखने को मिल सकती है, जिसकी तीव्रता आज शाम से और बढ़ने की संभावना है। बीते 24 घंटों में भी प्रदेश में कई क्षेत्रों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसे ध्यान में रखते हुए, जिला सोलन, सिरमौर, कांगड़ा और मंडी के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिससे भूस्खलन, जलभराव और नदियों के जलस्तर में वृद्धि का खतरा बना हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक रूप से नदी-नालों या भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की ओर न जाएं।

    चमियाना अस्पताल की सड़क बंद, संजौली में मलबे में दबा मकान

    लगातार बारिश से कई जगहों पर भूस्खलन (Landslide) की घटनाएं सामने आई हैं। रविवार को शिमला के चमियाना अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क मलबा गिरने से बंद हो गई है। भट्टाकुफर में गाड़ियों पर पत्थर गिरे, जबकि संजौली में मलबा गिरने से एक मकान दब गया, जिसमें मां-बेटी फंस गईं। प्रशासन मौके पर पहुंचा है। मंडी में पंडोह डैम भरने के बाद इसके पांच गेट खोल दिए गए हैं। ब्यास नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। मंडी प्रशासन ने लाउडस्पीकर से नदी किनारे न जाने की अपील की है। चंडीगढ़-शिमला फोरलेन पर धर्मपुर के चक्की मोड़ के पास लैंडस्लाइड के चलते यातायात बाधित हुआ। कालका-शिमला रेल ट्रैक भी भूस्खलन की चपेट में आया।

     

    #Flash Flood Warning Himachal #Heavy Rainfall Himachal #Himachal Schools Closed Rain #Himachal Weather Alert #HP Rainfall Update #Landslide News Himachal #Monsoon 2025 Himachal #Natural Disaster India #Red Alert Himachal Pradesh #Shimla Weather Today
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Weather: ऊना में 44 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों का समय बदला

    May 21, 2026

    Himachal Weather Update: 5 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कल से ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

    April 27, 2026

    Himachal Weather Update: 24-25 अप्रैल को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, 26 को तेज हवाएं; ऊना में 40°C पारा

    April 24, 2026

    Himachal Weather Update : शिमला में बारिश, अटल टनल-रोहतांग में बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    April 8, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026

    Himachal Weather : हिमाचल में आज से बिगड़ेगा मौसम, छह दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

    March 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.