Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Mandi: बारिश से सेब की फसल पर संकट, स्कैब रोग का खतरा बढ़ा, उपायुक्त मंडी ने दिए बचाव के निर्देश

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 7, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में लगातार हो रही बारिश से सेब की फसल पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अत्यधिक नमी के कारण स्कैब जैसे फफूंद जनित रोगों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है, जिससे न केवल उत्पादन घट सकता है, बल्कि सेब की गुणवत्ता और भंडारण क्षमता भी प्रभावित हो सकती है।

    इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने उद्यान विभाग को निर्देश दिए हैं कि सेब उत्पादकों को समय पर मार्गदर्शन और तकनीकी सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि सभी उप-मंडलों और विकास खंडों में उद्यान अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि बागवानों तक सटीक जानकारी समय पर पहुंच सके।

    एसएमएस बागवानी पूजा गौतम ने जानकारी दी कि बारिश के कारण बागानों में अत्यधिक नमी बनी हुई है, जिससे स्कैब रोग लगने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने बागवानों को सलाह दी है कि जब तक मौसम पूरी तरह साफ न हो, तब तक सेब की तुड़ाई स्थगित रखें। गीले फलों की तुड़ाई से उनकी गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है।

    भंडारण और ग्रेडिंग के सुझाव:

    • कटाई के बाद फलों को सूखे और हवादार स्थान पर रखें।

    • छंटाई और ग्रेडिंग केवल सुखाने के बाद ही करें।

    • बड़े स्तर पर कटाई या परिवहन से पहले स्थानीय उद्यान अधिकारियों से मौसम और सड़कों की स्थिति की जानकारी लें।

    रोग नियंत्रण उपाय:
    यूएचएफ, नौणी (सोलन) द्वारा अनुशंसित दवाओं जैसे लस्टर, लूना एक्सपीरियंस या डोडीन का 200 लीटर पानी में निर्धारित मात्रा में मिलाकर छिड़काव करें। ध्यान रखें कि यह छिड़काव केवल साफ मौसम में किया जाए।

    आपात स्थिति में संपर्क करें:

    • डॉ. नवीन कुमार, बागवानी विकास अधिकारी, बगस्याड़ – 📞 98175-82381

    • डॉ. विजय चौहान, बागवानी विकास अधिकारी, जंजैहली – 📞 85809-46505

    • अमर चंद, बागवानी विस्तार अधिकारी, छतरी – 📞 70180-34378

    • नर्वदा देवी, बागवानी विस्तार अधिकारी, जंजैहली – 📞 82196-38323

    बागवानों से अपील:
    बागवान विभागीय निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारी से संपर्क करें, ताकि सेब की फसल को समय रहते सुरक्षित किया जा सके।

    #AdviceForFarmers #AgricultureNews #AppleCrop #AppleHarvesting #AppleProduction #AppleScabDisease #HimachalHorticulture #ImpactOfRain #MandiHorticultureDepartment
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर कुल्लू में भव्य आयोजन, बुनकरों को मिली सम्मान और प्रोत्साहन
    Next Article Mandi: आईआईटी मंडी ने ड्रोन तकनीक से छपराहण गांव में तीन दिन से ठप बिजली बहाल करने में की मदद
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

    July 20, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

    July 17, 2026

    HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

    July 12, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

    July 8, 2026

    Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

    July 2, 2026

    Traditional Products: हिमाचल के 8 पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, अब प्रदेश के 17 उत्पादों को मिली भौगोलिक पहचान

    July 2, 2026

    Shimla: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 212 करोड़ रुपये जारी, कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत

    June 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 7 7 3 0
    Users Today : 43
    Total Users : 117730
    Total views : 233648
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.