एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर उपमंडल के सुभाष युवक मंडल, कयाओ द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ। मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) अध्यक्ष दीप कुमार ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष युवक मंडल के प्रधान यशवंत जिस्टू ने की। दीप कुमार ने युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास बल्कि अनुशासन और नेतृत्व क्षमता भी बढ़ाते हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं को सामने लाने के महत्व पर जोर दिया। समारोह में भाजयुमो के उपाध्यक्ष शुभम…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू कुल्लू, 29 जनवरी: पतलीकूहल में स्थित ट्राउट फार्म में अनुसूचित जाति उप-योजना के अंतर्गत एक दिवसीय ट्राउट पालन प्रशिक्षण एवं परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–केंद्रीय शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान, भीमताल के सहयोग से मत्स्य विभाग द्वारा आयोजित किया गया। निदेशक मत्स्य, विवेक चंदेल ने बताया कि मत्स्य विभाग राज्य के मत्स्य किसानों के लिए समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर प्रतिभागी किसानों को ₹10,000 मूल्य की निःशुल्क ट्राउट…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला वित्त विभाग के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि वर्ष 2026-27 के लिए राज्य बजट तैयार करने की प्रक्रिया आरम्भ हो गई है। जन-केन्द्रित, सहभागितापूर्ण और समाज के विभिन्न हितधारकों के विचारों को प्रतिबिंबित करने वाला बजट तैयार करने के उद्देश्य से आम जनता, उद्योग, व्यापार तथा किसान संगठनों से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि सुझाव प्राप्त करने के लिए वित्त विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर एक वेब पोर्टल शुरू किया गया है। राज्य सरकार ने नागरिकों, उद्योग जगत, व्यापारिक संगठनों, किसान संघों, अन्य हितधारकों और संस्थानों से अपने बहुमूल्य सुझाव…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत जिला सड़क सुरक्षा समिति, जिला शिमला द्वारा 31 जनवरी 2026 को माल रोड, द रिज, शिमला में रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, शिमला विश्वा मोहन चौहान ने जिला शिमला के समस्त निजी बस ऑपरेटर यूनियनों, निजी टैक्सी ऑपरेटर यूनियनों, हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के सभी चालकों, परिचालकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ आम नागरिकों, पैदल यात्रियों एवं सभी सड़क उपयोगकर्ताओं से इस जनहितकारी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की अपील की है। आरटीओ शिमला एवं सदस्य…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर के दत्तनगर स्थित मिल्क प्लांट में पिछले छह दिनों से दूध का संग्रहण न होने के कारण दुग्ध उत्पादकों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा था। इस गंभीर समस्या को लेकर वीरवार को दुग्ध उत्पादक संघ ने मिल्क प्लांट परिसर में करीब चार घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। किसानों के लगातार दबाव और विरोध के बाद आखिरकार मिल्क प्लांट प्रबंधन ने दूध संग्रहण शुरू करने पर सहमति जताई। दुग्ध उत्पादक संघ का कहना है कि दूध न उठाए जाने से किसानों का रोज़ाना उत्पादन बर्बाद हो रहा था, जिससे उनकी आजीविका पर सीधा असर…