सोलन (एआरबी टाइम्स)। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बरोटीवाला में दिनदहाड़े एक साल पुराने शादी विवाद में साले ने अपने जीजा सोहन लाल (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। सोहन लाल, निवासी खाली गांव, बद्दी में ठेकेदारी का काम करता था। वह साई स्थित एसबीआई बैंक में अपने काम से गया हुआ था। जैसे ही वह बैंक से बाहर निकला और गाड़ी में बैठने लगा, तभी…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर चार दिवसीय अंडर-19 राज्य स्तरीय छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का समापन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बिलासपुर में हुआ। इस अवसर पर नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को एक-दूसरे को जानने और समझने का अवसर मिलता है, साथ ही यह विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृति को जानने का भी माध्यम बनती है। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 11 जिलों और 2 स्पोर्ट्स हॉस्टल की 647 छात्राओं ने फुटबॉल, हॉकी, हैंडबॉल…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडी की अदालत ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में ओम प्रकाश पुत्र हरि राम, निवासी गांव बटाहन, डाकघर कोठी गेहरी, तहसील बल्ह, जिला मंडी (हि.प्र.) को हत्या के प्रयास के गंभीर मामले में दोषी करार देते हुए विभिन्न धाराओं के तहत सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी को तीन वर्ष के कारावास के साथ दस हजार रुपये जुर्माना तथा अन्य धाराओं के तहत अतिरिक्त कारावास और जुर्माने की सजा दी है। यह मामला वर्ष 2019 के एक जघन्य अपराध से जुड़ा है, जिसमें आरोपी ने 10 वर्षीय बच्ची की गला रेतकर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर के महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर खनेरी में इन दिनों एक प्रेरणादायक पहल ने सबका दिल जीत लिया है। मरीजों के तीमारदारों के लिए शुरू की गई लंगर सेवा ने अस्पताल परिसर में राहत और अपनापन का माहौल बना दिया है। इस सेवा से जहां अस्पताल आने वाले तिमारदार भी खुश हैं वहीं सभी इस सेवा की सराहना भी कर रहे हैं। 10 अक्टूबर से शुरू हुई सेवा ने छुआ दिलों को 10 अक्टूबर से प्रारंभ हुई यह लंगर सेवा न केवल भोजन उपलब्ध करा रही है, बल्कि उन तीमारदारों को भी सहारा दे…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मांजू डाबरी और कोहलू जुब्बड़ (तारापुर) में नए पंचायत घरों का लोकार्पण किया। मांजू डाबरी पंचायत घर का निर्माण 1.14 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। नए पंचायत घर में उपलब्ध सुविधाएँदो मंजिला नए पंचायत घर में पुस्तकालय, बैठक हॉल, सम्मेलन हॉल, प्रधान कक्ष, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, मनरेगा सहायक, रसोईघर और शौचालय की सुविधा उपलब्ध है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरेमंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी नए पंचायत घरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे…