एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौपाल में आयोजित 66वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 बालिका खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता का विधिवत समापन किया और विभिन्न जिलों से आई प्रतिभागी टीमों को संबोधित किया। शिक्षा मंत्री ने कहा, “खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को भी मजबूत करते हैं। राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक संसाधन…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर स्वस्थ समाज की दिशा में एक मजबूत कदम के रूप में, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पूह के छात्रों ने आज तम्बाकू मुक्त भारत अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया। यह रैली पूह बाजार से शुरू होकर मिनी सचिवालय तक चली, जिसमें स्थानीय लोगों को तम्बाकू मुक्त जीवनशैली के संदेश से अवगत कराया गया। रैली को संबोधित करते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह, रविन्द्र सिंह ठाकुर ने निवासियों से तम्बाकू का सेवन न करने और इसके दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तम्बाकू से बचाव से…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक ने आज राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2025 की सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अपने दायित्व समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न राज्यों से आने वाले सांस्कृतिक दलों, किन्नौर जिले के लोक नृत्य दलों, प्लॉट आबंटन और महिला स्वयं सहायता समूहों को स्टॉल आबंटन करने के विषय में विस्तार से चर्चा हुई। अमित कल्थाईक ने कहा कि 25 अक्तूबर 2025 को प्रातः 10:30 बजे व्यापारी एवं कारोबारी उपायुक्त कार्यालय, रिकांग पिओ में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। इसी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन रामपुर की कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को यूनियन कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के चेयरमैन व प्रधान गोपाल सिंह ने की। बैठक में 5 जून को समिति हाल में बुलाई गई आम सभा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकारिणी ने माना कि उस आम सभा में कोरम पूरा न होने के कारण इसे वैध नहीं माना जा सकता। इस संबंध में लिए गए प्रस्ताव को रद्द करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी ने तय किया कि जब तक यूनियन की आय-व्यय से संबंधित विषयों का…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, रामपुर बुशहर के छात्र-छात्राओं ने अंतर-महाविद्यालय युवा महोत्सव ग्रुप-1 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह आयोजन इस वर्ष राजकीय महाविद्यालय नाहन में आयोजित हुआ। महाविद्यालय की छात्रा कशिश और छात्र रोनी राणा ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे प्रदेश में महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह कॉलेज के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रामपुर कॉलेज की शैक्षणिक उत्कृष्टता…