Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला।  हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अब राज्य सरकार मंदिरों में चढ़ावे और दान की राशि का उपयोग सरकारी विकास कार्यों जैसे सड़कों, पुलों और सार्वजनिक भवनों के निर्माण में नहीं कर सकेगी। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विवेक सिंह ठाकुर और जस्टिस राकेश कैंथला की खंडपीठ ने यह आदेश एक जनहित याचिका (PIL) का निपटारा करते हुए दिया। कोर्ट ने कहा कि मंदिरों का धन केवल धार्मिक कार्यों, मंदिरों के रखरखाव और भक्तों के कल्याण के लिए ही प्रयोग किया जा सकता है। कोर्ट ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि किसी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुख्खू ने लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज, नेरचौक, मंडी में आईआरआईएस 2025 कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने घोषणा की कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज में इसी वर्ष रोबोटिक सर्जरी शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री सुख्खू ने बताया कि एमआरआई मशीन लगाने के लिए 28 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिसे दो माह के भीतर स्थापित कर दिया जाएगा। इसके अलावा, राज्य सरकार ने कैथ लैब के लिए 12 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, जिनमें से 9 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं। जल्द ही हिमाचल के सभी मेडिकल कॉलेजों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग में डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देते हुए प्रदेश के अस्पतालों में होने वाले मेडिकल टेस्टों की ऑनलाइन पेमेंट के लिए ऐप विकसित करने निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग से समन्वय स्थापित कर एक महीने के भीतर ऐप विकसित करेगा ताकि लोगों को सुलभ एवं कैशलैस सेवाएं प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि अब लोगों को अस्पतालों में टेस्टों की फीस जमा करवाने के लिए कतारों में नहीं लगना पड़ेगा तथा उन्हें गुणात्मक एवं…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर बुशहर तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण संघ, रामपुर बुशहर के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने उपमंडल अधिकारी (नागरिक), रामपुर से भेंट की। इस दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने हाल ही में सम्पन्न हुए चुनावों की संक्षिप्त जानकारी दी और संघ की नई कार्यकारिणी का परिचय कराया। संघ के पदाधिकारियों ने उपमंडल अधिकारी को अवगत कराया कि संघ के अधीन वर्तमान में 15 से अधिक प्रशिक्षण संस्थान कार्यरत हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं। संघ ने यह संकल्प व्यक्त किया कि सभी संस्थान एकजुट होकर क्षेत्र में कौशल विकास, स्वरोजगार…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू गुशैनी विद्यालय, कुल्लू को क्रयाश चैरिटेबल ट्रस्ट, सुंदरनगर, मंडी एवं फॉर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, चंडीगढ़ के सहयोग से शैक्षणिक सामग्री भेंट की गई। मानसून में भारी वर्षा के कारण विद्यालय भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, और वर्तमान में कक्षाएं अस्थायी रूप से सरकारी प्राथमिक विद्यालय भवन तथा एक निजी भवन में संचालित की जा रही हैं। एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने बताया कि छात्रों की सुविधा के लिए ट्रस्ट ने लगभग ₹80,000 मूल्य की सामग्री उपलब्ध करवाई है। इसमें 200 गद्देदार मैट, कार्यालय के लिए प्रिंटर, 2 वाटर फिल्टर, 6 ब्लैकबोर्ड, 6 डस्टर, 5 चाक…

Read More