एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू जिला कुल्लू के निरमंड खंड की कई संपर्क सड़कों के अभी भी बंद रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में हिमाचल किसान सभा की निरमंड इकाई ने अधिषाशी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निरमंड को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 29 अक्टूबर तक सभी बंद सड़कों को यातायात, विशेषकर बसों के चलने लायक बनाने की मांग की गई है। किसान सभा ने यह भी चेतावनी दी कि यदि इस तारीख तक सड़कों को नहीं खोला गया, तो ग्रामीणों को संगठित कर विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सभा अध्यक्ष पूर्ण…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी ने हाल ही में आयोजित सहोदय इंटर-स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अंडर-17 लड़कियों की टीम उपविजेता रही, जबकि अंडर-17 लड़कों की टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। लड़कियों की टीम ने टूर्नामेंट में जबरदस्त टीमवर्क और रणनीतिक खेल का परिचय देते हुए कई कड़े मुकाबलों को पार कर फाइनल तक पहुंच बनाई। फाइनल में उन्हें मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उनका जज्बा सराहनीय रहा। वहीं, लड़कों की टीम ने अपने पूल के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर राजकीय महाविद्यालय रामपुर की अर्थशास्त्र सोसाइटी के तत्वावधान में “वित्तीय साक्षरता और बैंकिंग धोखाधड़ी” विषय पर एक सारगर्भित जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल बैंकिंग, साइबर सुरक्षा, और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी देना था। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने मुख्य अतिथि के रूप शिरकत की। अतिथि सत्कार डॉ. सतपाल, सहायक आचार्य (अर्थशास्त्र विभाग) ने किया। मुख्य वक्ता रुचि गौतम, प्रबंधक, रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया, ने RBI की ‘Money Wise’ योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने वित्तीय साक्षरता को आज के डिजिटल…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर।हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की शिंगला पंचायत में स्थित देवता झाहरू नाग शनेरी का मंदिर रविवार देर रात भीषण आग की चपेट में आ गया। यह मंदिर चार मंजिला था और हाल ही में इसका निर्माण कार्य पूरा हुआ था। मंदिर की प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां चल रही थीं, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद घटना घट गई। 🔸 अढ़ाई करोड़ रुपये की लागत से हुआ था मंदिर का निर्माण करीब ढाई करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इस भव्य मंदिर का निर्माण किया गया था। इसमें से 60 लाख रुपये…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो,रामपुर बुशहर लवी मेला 2025 से पहले इस बार रोमांचक खेल आयोजनों की शुरुआत बुशहर कबड्डी संघ करने जा रहा है। 11 से 14 नवंबर तक आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले से पहले 4 से 6 नवंबर तक राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी संघ के संयोजक अनिरुद्ध सिंह बिष्ट ने रविवार को एक पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 6 महिला और 6 पुरुष कबड्डी टीमें आमंत्रित की जाएंगी, जो हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से होंगी। 👉 महिला वर्ग की संभावित टीमें: साईं होस्टल, धर्मशाला खेलो…