Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला स्थित ओकओवर से 26 नई एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस को राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा (एनएसए-108) में शामिल करने की घोषणा की। साथ ही, तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 की शुरुआत की गई, जो राज्य में जन-स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में 241 एम्बुलेंस एनएसए योजना के तहत कार्यरत हैं और अब इनमें 26 नई ALS एम्बुलेंस जुड़ने से आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी। इन नई एम्बुलेंस में 19 अत्याधुनिक जीवन रक्षक सुविधाएं उपलब्ध…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर उपमंडल रामपुर के अंतर्गत आने वाली देवठी, कुहल, काशापाट और मुनीष पंचायतों के लोगों को दो महीने बाद बड़ी राहत मिली है। सेरी पुल के पास बारिश और भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हुआ मुख्य मार्ग अब छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। इस मार्ग के बंद होने से कर्मचारी वर्ग, स्कूल-कॉलेज के छात्र और आम ग्रामीण बेहद परेशान थे। सड़क बंद रहने के दौरान लोक निर्माण विभाग (PWD) ने वाया डंसा–बाहलीधार वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की थी, लेकिन यह मार्ग कठिन और लंबा होने के कारण सुविधाजनक नहीं था। अब जब सेरी पुल…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू  राजकीय महाविद्यालय निरमंड के एन.सी.सी. कैडेटों ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से कॉलेज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हाल ही में एन.एच.पी.सी. बनिखेत में 28 सितम्बर से 6 अक्टूबर तक आयोजित CATC-209 प्री-RDC-I कैंप में अजय (बी.ए. तृतीय वर्ष) तथा कुश (बी.ए. प्रथम वर्ष) ने शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतिष्ठित कैंप 9 HP BN NCC डलहौजी द्वारा आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य RDC-2026 के लिए होनहार कैडेटों का चयन करना था। अपने अनुशासित व्यवहार, कौशल और समर्पण के बल पर दोनों कैडेट अब प्री-RDC-II कैंप, सोलन के लिए चयनित हुए हैं। कैडेट अजय…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सुरक्षित निर्माण मॉडल प्रतियोगिता 2025 में जिला बिलासपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हाई स्कूल और कॉलेज स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता ‘समर्थ-2025’ आपदा जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई थी। हाई स्कूल वर्ग में राजकीय उच्च विद्यालय ज्योरा, बिलासपुर और कॉलेज वर्ग में राजकीय महाविद्यालय, बिलासपुर को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने प्रतिभागी छात्रों और संस्थानों को बधाई दी है। राहुल कुमार ने बताया कि राज्य…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तकलेच में आयोजित अंडर-14 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय माइनर गेम्स प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में जिला शिमला के 21 खंडों से आए लगभग 850 छात्र खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, जूडो और कुश्ती जैसे प्रमुख खेलों का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान विधायक नंद लाल ने विद्यालय को ₹30,000 की…

Read More