Author: ARB Times Team

झाकड़ी (एआरबी टाइम्स)। एसजेवीएन का 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन (NJHPS) ऊर्जा-स्वावलंबन की दिशा में नए-नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। सितंबर में एनजेएचपीएस ने 1065.190 मिलियन यूनिट (MU) बिजली का उत्पादन कर परियोजना के इतिहास का दूसरा सर्वाधिक मासिक रिकॉर्ड बनाया है। यह आंकड़ा 2022-23 के 1038.719 MU के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया है। हालांकि, सितंबर में अब तक का सर्वोच्च उत्पादन 1118.018 MU है, जो वर्ष 2011 में दर्ज किया गया था। परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने इस उपलब्धि का श्रेय एनजेएचपीएस कर्मचारियों-अधिकारियों की मेहनत, प्रतिबद्धता और तकनीकी दक्षता को दिया। उन्होंने कहा कि संचालन…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने 1988 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता को हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। मंगलवार देर रात इस नियुक्ति पर सहमति बनी और बुधवार सुबह राज्य सरकार ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी। गुप्ता वरिष्ठता सूची में सबसे ऊपर थे और उनका नाम मुख्य सचिव पद के लिए भी प्रबल दावेदारों में शामिल था। सरकार की ओर से उन्हें पीसीबी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने के बाद अब मुख्य सचिव पद की दौड़ लगभग साफ हो गई है। इस नियुक्ति के साथ ही 1993…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, ऊना हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्टेट विजिलेंस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने सीजीएसटी इंस्पेक्टर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस विभाग ने आरोपी पर भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है। शिकायत पर हुई कार्रवाई जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय व्यवसायी की जीएसटी रिटर्न गलत भर दी गई थी, जिसे सही करने के नाम पर इंस्पेक्टर ने उससे 1.25 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की। इससे परेशान होकर व्यवसायी ने…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां न्यूजीलैंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने उच्च आयुक्त पैट्रिक जॉन राटा की अध्यक्षता में भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और न्यूजीलैंड में कई समानताएं हैं और बागवानी क्षेत्र, विशेष कर सेब और नाश्पाती की खेती, में सहयोग से राज्य के बागवानों की आर्थिकी में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश न्यूजीलैंड की उन्नत बागवानी विधियों, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और किसानों के प्रशिक्षण से लाभान्वित हो सकता है। इस सहयोग से उत्पादन बढ़ेगा, फसल उपरान्त प्रबंधन सुदृढ़ होगा और अन्तरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों को…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 ने दिनांक 30 सितंबर को नीरथ बाजार में “स्वच्छता ही सेवा–2025” के तहत एक सफल स्वच्छता अभियान आयोजित किया। इस स्वच्छता अभियान में परियोजना के कर्मचारी, उप प्रधान ग्राम पंचायत नीरथ, महिला मंडल-1 एवं महिला मंडल-2 नीरथ, युवक मंडल नीरथ तथा व्यापार मंडल नीरथ के पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हुए। यह कार्यक्रम भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय और एसजेवीएन निगम मुख्यालय, शिमला के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराना और पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ…

Read More