रामपुर उपमंडल की डंसा पंचायत के कराली गांव में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक भालू ने बकरियां चरा रहे एक पुरुष और पास ही घास काट रही एक महिला पर अचानक हमला कर दिया। घायल अवस्था में दोनों को तुरंत रामपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। भालू की दहशत से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई घटना के बाद से गांव में डर और दहशत का माहौल है। लोगों की मांग पर वन विभाग ने भालू को पकड़ने के लिए तीन…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने लगातार तीसरे दिन आनी विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। इस दौरान वे राणाबाग और कोटासेरी पंचायत पहुंचे, जहां भूस्खलन से काफी नुकसान हुआ है। राणाबाग भूस्खलन क्षेत्र में निरीक्षण के समय उपायुक्त और टीम के सामने पत्थर गिरने की घटना से बड़ा हादसा टल गया। एनएच-305 और गांवों की हालत पर फोकस निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सबसे पहले एनएच-305 के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने जनजातीय जिला किन्नौर के आई.टी.डी.पी भवन रिकांग पिओ में आयोजित सामुदायिक संस्कृति एवं संरक्षण विषयक तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वार्ता सम्मेलन कार्यशाला के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किन्नौर की समृद्ध संस्कृति, परंपराएं, खानपान, रहन-सहन और भोटी भाषा को सहेजना आज के समय की महत्त्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने इतिहास और संस्कृति को जानें, समझें और उसका प्रचार करें। राजस्व मंत्री ने बताया कि भारतीय सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पूह…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही छात्र राजनीति में तनाव बढ़ता जा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि एसएफआई के 15-20 कार्यकर्ताओं ने उनकी एक महिला कार्यकर्ता पर बर्बर हमला किया। ABVP की इकाई उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमन अदिति ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित छात्रा कक्षा से बाहर निकल रही थी, तभी SFI से जुड़े गुंडों ने उस पर लात-घूंसे बरसाए। हमले के बाद छात्रा बेहोश हो गई, लेकिन उसके बाद…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो धर्मपुर(मंडी)। धर्मपुर उपमंडल के सोन खड्ड में हाल ही में आई फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा अब तक ₹13.60 लाख की फौरी राहत राशि वितरित की जा चुकी है। प्रशासन ने राहत और बहाली कार्यों को तेज़ गति से आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि इस आपदा में 99 दुकानदार, 15 मकान मालिक और 22 किरायेदार प्रभावित हुए हैं, जिन्हें राहत राशि प्रदान की गई है। प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीनों और अन्य संसाधनों की मदद से सड़कों…