एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के रामलीला मैदान से जिले में 17 सितंबर से 16 अक्तूबर तक चलने वाले पोषण अभियान का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया और स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का भी आगाज किया गया। उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कुपोषण मुक्त भारत का निर्माण है। इस अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों और पंचायत स्तर पर जागरूकता शिविर, रैलियाँ एवं पोषण परामर्श कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर विशेष बल देते हुए संतुलित आहार, स्थानीय पोषक आहार के उपयोग और…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। विद्युत मंत्रालय और निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार, रामपुर जलविद्युत परियोजना (रामपुर एचपीएस) द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत बुधवार को परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह द्वारा की गई। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान उन्होंने यह भी प्रण लिया कि हर व्यक्ति साल में कम से कम 100 घंटे स्वच्छता के लिए समर्पित करेगा। परियोजना प्रमुख ने कहा, “स्वच्छता केवल शारीरिक नहीं, बल्कि…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। शिमला शहर में लगातार बढ़ रही कुत्तों और बंदरों की समस्या को लेकर आज शिमला नागरिक सभा ने नगर निगम कार्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सभा ने नगर निगम आयुक्त को 12 मांगों का ज्ञापन सौंपा और महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए त्वरित कार्यवाही की मांग की। सभा के अध्यक्ष जगमोहन ठाकुर ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि आए दिन शिमला के अलग-अलग हिस्सों से कुत्तों और बंदरों के हमलों की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे आम नागरिकों में डर का माहौल है। उन्होंने कहा कि…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। उपमंडल अधिकारी (ना.) रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सर्किट हाउस रामपुर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिला स्तरीय सराहन दशहरा मेला 2025 का आयोजन 2 से 5 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने भाग लेकर मेले के आयोजन को लेकर सुझाव दिए और जिम्मेदारियां साझा कीं। 23 देवी-देवताओं को भेजा गया आमंत्रण इस भव्य मेले में शिमला, किन्नौर और कुल्लू जिलों से कुल 23 देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया है। प्रमुख देवताओं में शामिल हैं:…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर स्थित रामपुर की अदालत ने 450 ग्राम अफीम बरामदगी के एक अहम मामले में तीन आरोपियों — प्रवीण कुमार, रवि कुमार और मुनिश कुमार — को दोषी करार देते हुए 2 साल 6 महीने की कठोर कैद और 15,000-15,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने की स्थिति में अतिरिक्त सजा भी भुगतनी पड़ सकती है। क्या था मामला? यह घटना 16 सितंबर 2018 की है जब एएसआई गोपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। दोपहर लगभग 11:45 बजे खवैच जंगल (तहसील आनी,…