Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य डॉ. सूर्या बोरस नेगी ने प्रेस वार्ता में कहा कि केवल प्रिंसिपल अप्रूवल से सड़क निर्माण संभव नहीं होता। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता को गुमराह कर रही है और वर्ष 2022 की एक अप्रूवल चिट्ठी को दिखाकर राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा नेता सूरत नेगी द्वारा दिखाई गई चिट्ठी केवल प्रशासनिक स्वीकृति (Principal Approval) की है, न कि Final Approval की। इसके अलावा उस चिट्ठी की टाइमिंग भी सवालों के घेरे में है क्योंकि यह अक्टूबर 2022 की है, जब चुनावों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के हजारों उपभोक्ताओं को पिछले चार महीनों से राशन डिपुओं में सरसों तेल और दो महीनों से मलका व दला चना की दालें नहीं मिल रही हैं। इससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं को बाजार से महंगे दामों पर सरसों तेल और दालें खरीदनी पड़ रही हैं, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। हिमकोफेड के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता कौल सिंह ने इस मुद्दे को उठाते हुए प्रदेश की सुक्खू सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि उचित मूल्य की दुकानों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। सराहन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में वार्षिक इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को तीन हाउस — टैगोर, गांधी और नेहरू — में विभाजित किया गया था। सभी छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी बौद्धिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में टैगोर हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अन्य हाउस भी कड़ी प्रतिस्पर्धा में पीछे नहीं रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या कनिका बिष्ट ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों की बौद्धिक क्षमता, सामूहिक कार्य भावना, और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करना…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  नेरवा(शिमला)। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के नेरवा में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक बोलेरो कैंपर सड़क से करीब 300 फुट नीचे खाई में गिर गई, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय प्रज्वल तंगडाईक उर्फ गोलू और 26 वर्षीय जोंटी बणाईक के रूप में हुई है। दोनों युवक चंदलोक क्षेत्र के निवासी थे और नेरवा बाजार से घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लिया। नेरवा अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला  शिमला में बैंक ऑफ बड़ौदा की कसुम्पटी शाखा में 3.70 करोड़ रुपए के फ्रॉड का मामला सामने आया है। इस मामले में शाखा के सीनियर मैनेजर अंकित राठौर पर धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। पुलिस के अनुसार, बैंक मैनेजर ने कृषि उपज विपणन समिति (APMC) S&K के खाते से 3.70 करोड़ रुपए किसी महिला के खाते में ट्रांसफर किए। इसके बाद यह रकम अलग-अलग सहयोगियों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई। जब बैंक के रीजनल हेड को मामले की भनक लगी तो उन्होंने तुरंत छोटा शिमला थाना पुलिस को शिकायत दी। बैंक ऑफ बड़ौदा के…

Read More