Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला  हिमाचल प्रदेश में कॉलेजों और विश्वविद्यालय इस बार भी केंद्रीय छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं होंगे। सत्र 2025-26 में भी स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन (SCA) का गठन केवल मेरिट के आधार पर किया जाएगा। शुक्रवार को कुलपति प्रो. महावीर सिंह की अध्यक्षता में कॉलेज प्राचार्यों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में सभी प्राचार्यों ने एकमत से राय दी कि छात्र संघ चुनाव बहाल न किए जाएं और SCA का गठन शैक्षणिक योग्यता और मेरिट सूची से ही हो। मेरिट बेस पर मनोनयन के लिए जल्द प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कॉलेजों और विवि में…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो जुब्बल-कोटखाई(शिमला)। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उप तहसील टिक्कर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण हुए सड़क और आधारभूत ढांचे के नुकसान का जायज़ा लिया और प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की। ग्रामीणों को दी हर संभव सहायता का आश्वासन श्री ठाकुर ने नावर क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के लोगों से संवाद करते हुए उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मानसून सीज़न में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है, जिससे हिमाचल सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा में 30 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित रॉबोटिक सर्जरी सुविधा का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। यह उद्घाटन चंडीगढ़ से किया गया, क्योंकि खराब मौसम के कारण उनका हेलिकॉप्टर कांगड़ा में लैंड नहीं कर सका। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेशवासियों को अत्याधुनिक तकनीकयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं घर के नज़दीक उपलब्ध करवाना है। उन्होंने यह भी बताया कि शिमला के अटल सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल इंस्टीट्यूट, चमयाणा में भी हाल ही में रॉबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांगला में शुक्रवार को हुए भूस्खलन ने हड़कंप मचा दिया। करोड़ों रुपये की लागत से बने बस अड्डे के पास ज़मीन का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे वहां खड़ा एक ट्रक हवा में लटक गया। गनीमत रही कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, आज सुबह सांगला बस अड्डे के समीप एक बड़े क्षेत्र में भू-धंसाव हुआ। उसी समय पेटियों से लदा एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था, जो लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया और आधा हिस्सा हवा में लटक गया। इस घटना के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। विक्रमादित्य सिंह ने केरल अर्बन कॉन्कलेव कोच्चि में हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज केरल अर्बन कॉन्कलेव कोच्चि में भाग लिया। इस अवसर पर केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर और केरल के मुख्यमंत्री पिणराई विजयन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर शहरी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की पहाड़ी परिस्थितयों के अनुरूप जलवायु संवदेशील शहरी विकास मॉडल साझा करते हुए अन्य राज्यों के साथ अपने अनुभवों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने इस अवसर पर राज्यों के बीच आपसी सहयोग…

Read More