Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला।  जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक आज बचत भवन शिमला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने की। इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि सफाई कर्मियों के बच्चों को छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने के लिए एक विशेष हेल्प डेस्क बनाया जाएगा। यह हेल्प डेस्क जिला उपायुक्त कार्यालय में स्थापित किया जाएगा, जहां स्थानीय निकाय अपने-अपने क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों के बच्चों की सूची भेजेंगे। इस सूची में प्रत्येक बच्चे की शिक्षा से जुड़ी जानकारी – जैसे कि वह किस कक्षा और स्कूल में पढ़ रहा है…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला राष्ट्रीय न्यास अधिनियम 1999 के तहत स्थानीय स्तरीय समिति की बैठक आज शिमला में उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मानसिक मंदता, स्वलीनता (Autism), प्रमस्तिष्क और विविधि विकलांगता से ग्रस्त दिव्यांगजनों को कानूनी संरक्षण उपलब्ध करवाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में 03 दिव्यांगजनों को कानूनी संरक्षक देने की अनुमति प्रदान की गई, जबकि 04 मामलों में कानूनी संरक्षक के निधन के बाद नए संरक्षक की नियुक्ति को स्वीकृति दी गई। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जिन मामलों में कानूनी संरक्षक का निधन हो जाता है, वहां तहसील कल्याण अधिकारी तुरंत प्रक्रिया…

Read More

धर्मशाला (एआरबी टाइम्स ब्यूरो)। कांगड़ा जिले के देहरा क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक प्रवासी मजदूर ने अपने साथी के 9 साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पास के जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। चार सितंबर को देहरा में निर्माणाधीन सेंट्रल यूनिवर्सिटी कैंपस से एक प्रवासी मजदूर का 9 साल का बेटा अचानक लापता हो गया। परिवार ने काफी तलाश की लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में खाद्य आपूर्ति निगम ने दालों की सप्लाई भेजना शुरू कर दी है। निगम का कहना है कि अगले 10 दिनों के भीतर सभी गोदामों में स्टॉक पूरा कर दिया जाएगा, जिसके बाद सस्ते राशन की दुकानों (डिपो) में उपभोक्ताओं को दालें उपलब्ध करवा दी जाएंगी। इस बार निगम ने केंद्र से 1.95 लाख क्विंटल दालों की मांग की थी, जिसकी सप्लाई 6 सितंबर से शुरू हो चुकी है। 👉 दालों की नई कीमतें (प्रति किलो): उड़द दाल – ₹76 चना दाल – ₹72 मलका दाल – ₹66 पिछले एक माह…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी के नेतृत्व में जनजातीय जिला किन्नौर के निगुलसरी क्षेत्र में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 पर हुए ब्लॉक प्वाइंट को युद्ध स्तर पर बहाल किया गया। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर फंसे लगभग 500 वाहनों को सुरक्षित निकालकर यातायात बहाल किया गया। बागवानों की प्राथमिकता में सरकार मंत्री ने बताया कि सेब सीजन के चलते बागवानों की फसल को मंडियों तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी के तहत वे स्वयं मौके पर रहकर मशीनरी, इंजीनियरों व श्रमिकों का मार्गदर्शन कर रहे हैं और मार्ग बहाली…

Read More