Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। जिला मंडी की सदर तहसील के गांव पपराहल के संघर्ष ठाकुर ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) से कठिन प्रशिक्षण पूरा कर यह गौरव हासिल किया। संघर्ष ठाकुर ने केंद्रीय विद्यालय मंडी से पढ़ाई की और वल्लभ महाविद्यालय मंडी से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण को हमेशा प्राथमिकता दी। कठिन मेहनत और दृढ़ निश्चय के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि पाई। संघर्ष ठाकुर के पिता श्याम लाल ठाकुर, जो सरदार…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। राजस्व मंत्री एवं कैबिनेट सदस्य  जगत सिंह नेगी जनजातीय जिला किन्नौर के बागवानों और किसानों की नकदी फसलों को समय पर फल मंडियों तक पहुंचाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं। इसी कड़ी में वे लगातार तीसरे दिन निगुलसरी ब्लॉक प्वाइंट पर मौजूद रहकर स्वयं वाहनों की आवाजाही की निगरानी कर रहे हैं और रास्ता पार करवाने में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के चलते ब्लॉक प्वाइंट पर दलदल और मिट्टी धंसने जैसी गंभीर चुनौतियां सामने आ रही हैं। इसके बावजूद मशीनरी और श्रमिकों के अथक प्रयासों से मार्ग को बार-बार बहाल किया…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी मूरंग पंचायत की लालेन–थवारिंग–ग्रामंङ सड़क बदहाली का शिकार है। जगह-जगह बने गड्ढों ने इस सड़क पर यात्रा को बेहद जोखिमपूर्ण बना दिया है। बरसात के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से ग्रामीणों और यात्रियों को जान हथेली पर रखकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी कमल सागर नेगी, मनोज नेगी और चंद्र कीर्ति नेगी ने बताया कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि वाहनों को भी नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क रखरखाव की जिम्मेदारी संभाल रही निजी कंपनी सिंगला केवल…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश में इस बार भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण बागवान पहले से ही संकट में हैं। ऐसे में HPMC द्वारा ननखड़ी, 12/20 और नरेन क्षेत्रों में सी ग्रेड सेब (बोरिया वाले सेब) को न खरीदने का फैसला बागवानों के लिए एक और बड़ा झटका साबित हुआ है। पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल नेगी ने सरकार और HPMC पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह कदम बागवानों के साथ सरासर अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर कुदरत के कहर से बागवान परेशान हैं और दूसरी ओर सरकार और HPMC तुगलकी फरमान थोपकर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, निरमंड (कुल्लू) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के निरमंड क्षेत्र में सोमवार देर रात भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। निरमंड ब्लॉक की घाटू पंचायत के शमानी गांव में हुए इस हादसे में एक घर पूरी तरह ढह गया और एक ही परिवार के आठ लोग मलबे में दब गए। इनमें से पांच की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद निरमंड सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में गांव के तीन अन्य घरों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने खतरे की जद…

Read More