एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में आठ दिनों से बंद पड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग-5 आखिरकार रविवार को बहाल हो गया। हाईवे खुलते ही फंसे हुए सैकड़ों वाहनों को निकालने का सिलसिला शुरू हुआ। इसी बीच राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का काफिला मौके पर पहुंचा और काफिले को प्राथमिकता देने पर विवाद खड़ा हो गया। लोगों ने नारेबाजी कर विरोध जताया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। जब एसपी किन्नौर ने चालान काटने की बात कही तो भीड़ और भड़क उठी। कुछ कांग्रेस नेता भी इस दौरान एसपी को उकसाते नजर आए। पुलिस और प्रशासन ने कड़ी मशक्कत…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो निरमंड(कुल्लू)। विकासखंड निरमंड की ग्राम पंचायत चायल सहित कई क्षेत्रों में पिछले एक माह से सड़कें बंद हैं, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। भाजपा मंडल निरमंड ने शासन-प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा है कि यह स्थिति सीधे-सीधे सरकार की नाकामी को दर्शाती है। 13 अगस्त की रात से बागीपुल-जाओं-ठारला-सगोफा मार्ग पूर्णतः अवरुद्ध पड़ा है। इस मार्ग पर लोगों के सेब के बगीचे सड़ने की कगार पर पहुंच गए हैं। अनुमानतः एक लाख से अधिक सेब की पेटियां खराब होने को हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। वहीं दूसरी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर के निगुलसरी में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 की सफल बहाली करवाकर प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र में सामान्य जनजीवन को पुनः पटरी पर लाने का कार्य किया। इससे पहले, उन्होंने चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में 8 दिनों की पैदल यात्रा कर लगभग 10,000 लोगों का सफल रेस्क्यू किया। इसके बाद वे सीधे किन्नौर पहुंचे और 9 दिनों से बाधित NH-05 को बहाल करने के कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई। राजस्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के सेरी पुल के पास जल्द ही नई सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने इसके लिए दो स्थानों का चयन कर लिया है और इस संबंध में जानकारी हिमाचल प्रदेश के सातवें वित्तायोग अध्यक्ष व रामपुर के विधायक नंद लाल को दी गई, जो रविवार को मौके पर पहुंचे थे। विधायक ने स्थानीय ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित विभागों को तत्काल राहत कार्यों को तेज़ी से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब तक सड़क बहाल नहीं होती, तब तक बागवानों की…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। जिला दंडाधिकारी अनुपम कश्यप के निर्देश पर एक बड़ी कार्रवाई के तहत 190 अवैध गैस सिलेंडर जब्त किए गए। गुप्त सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने भट्टाकुफर इलाके में नाका लगाकर सिलेंडर से भरे एक ट्रक को रोका। जांच में सामने आया कि ये सिलेंडर शिमला की चार फर्जी गैस एजेंसियों को सप्लाई किए जा रहे थे। गैस एजेंसियों की पहचान और आपूर्ति विवरण: इस ट्रक में कुल 190 सिलेंडर पाए गए, जिनमें से 60 भरे हुए और 130 खाली थे। ये खेप…