Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला।  शिमला के संजौली में आकाश कोचिंग सेंटर द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में जिला दंडाधिकारी अनुपम कश्यप ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई 3 और 4 सितंबर, 2025 को जारी किए गए सरकारी निर्देशों की अवहेलना पाए जाने पर की गई। जिला प्रशासन को सोशल मीडिया के माध्यम से यह सूचना प्राप्त हुई कि आकाश कोचिंग सेंटर बच्चों की कक्षाएं चला रहा है, जबकि जिले में सभी कोचिंग संस्थान और शिक्षण संस्थान आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत बंद रखने के आदेश थे। सूचना मिलने के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन के ठेका मजदूरों ने आज अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने के 68वें दिन एसजेवीएनएल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह धरना विशेष रूप से 2 सितंबर से बर्खास्त किए गए 16 मजदूरों की नौकरी, कैंटीन के रेट्स में 35% की बढ़ोतरी, और अन्य लंबित मजदूरी मुद्दों पर आधारित था। सीटू के जिला अध्यक्ष कुलदीप डोगरा और महासचिव तिलक राज ने अपने संबोधन में कहा कि एसजेवीएनएल प्रबंधन ने 23 जून 2023 को मजदूरों की मांगों को नजरअंदाज किया, जिससे उन्हें 1 जुलाई 2025 से आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। शनिवार को हिमकोफेड के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने रामपुर उपमंडल के अंतर्गत आपदा प्रभावित दोफदा पंचायत के दारण गांव का दौरा किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर भारी बारिश और भूमि धंसाव (भू-स्खलन) से हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष सराहन महेन्द्र जैन भी उनके साथ मौजूद रहे। कौल सिंह ने बताया कि पिछले 2-3 वर्षों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते भूमि धंसाव की स्थिति खतरनाक हो गई है और पूरा दारण गांव खतरे की जद…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िले के इनर अखाड़ा बाजार क्षेत्र में 3 और 4 सितम्बर को हुए भूस्खलन हादसे में जान गंवाने वाले तीन मृतकों के पार्थिव शरीर शनिवार सुबह श्रीनगर भेज दिए गए। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने बताया कि शवों को शुक्रवार देर रात सड़क मार्ग से कुल्लू से चंडीगढ़ लाया गया, और शनिवार सुबह 5:30 बजे हवाई मार्ग से श्रीनगर के लिए रवाना किया गया। श्रीनगर एयरपोर्ट पर शवों को सुबह 7:30 बजे पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है: अब्दुल रशीद, पुत्र मोहम्मद जमाल शेख, निवासी किचपारा, तहसील कंगन, गांदरबल…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, ऊना  ऊना-पंजाब बॉर्डर पर चिंतपूर्णी-होशियारपुर रोड पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मरीज को लेकर जा रही एम्बुलेंस करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज से एक मरीज को रेफर कर लुधियाना के डीएमसी अस्पताल ले जाया जा रहा था। मरीज लेकर जा रही एम्बुलेंस ऊना के गगरेट से आगे पंजाब के मंगूवाल में अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने…

Read More