चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के तीसा उपमंडल के चनवास क्षेत्र में वीरवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पहाड़ी से गिरी एक बड़ी चट्टान स्विफ्ट कार पर आ गिरी, जिससे कार सीधे 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक सेना का जवान भी शामिल है। सेना में सेवारत हेमराज 15 दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। वह अपनी बहन, जीजा और भांजे-भांजी को घर छोड़ने जा रहे थे। कैसे हुआ हादसा : पुलिस…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब राज्य के सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी तकनीकी शिक्षण संस्थानों में अनाथ बच्चों के लिए प्रत्येक पाठ्यक्रम में एक सीट आरक्षित की जाएगी। यह प्रावधान आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज और फार्मेसी संस्थानों सहित सभी तकनीकी संस्थानों पर लागू होगा। इसका उद्देश्य समाज के सबसे कमजोर वर्ग—अनाथ बच्चों—को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा का अवसर प्रदान करना है, जिससे वे अपने जीवन को एक नई दिशा दे सकें। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, प्रवेश पूरी तरह मेरिट पर आधारित होंगे और पात्रता की…
एआरबी टाइम्स ब्यराे शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिक्षा विभाग और हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें सबसे बड़ा निर्णय स्कूलों में बागवानी को एक व्यावसायिक विषय के रूप में शामिल करने का था। शिक्षा मंत्री ने बैठक के दौरान कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने और उसे मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों और महाविद्यालयों में विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाए…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, बिलासपुर के सचिव प्रतीक गुप्ता (सिनियर सिविल जज एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी) ने बताया कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, बिलासपुर में आज से कानूनी सहायता क्लीनिक शुरू हो गया। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं मुख्य संरक्षक, हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण श्री गुरमीत सिंह संधावालिया ने वर्चुअल माध्यम से इस कानूनी सहायता क्लीनिक का उद्घाटन किया। इस मौके पर हि.प्र. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं कार्यकारी अध्यक्ष, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला श्री विवेक सिंह ठाकुर सहित अन्य न्यायाधीश भी मौजूद रहे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के नाचन विधानसभा क्षेत्र स्थित छपराहण (मुलान्डी) गांव में 5 अगस्त से बाधित बिजली आपूर्ति को बहाल करने में आईआईटी मंडी की टीम ने महत्वपूर्ण तकनीकी सहयोग दिया है। आईआईटी मंडी के सीएआईआर विभाग के डॉ. अमित शुक्ला के मार्गदर्शन में प्रणव सिंह और विकास शर्मा की टीम ने ड्रोन तकनीक की सहायता से 11 केवी सरांडा फीडर की सैगिंग प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देने में सहयोग किया। अधिशाषी अभियंता सुमित चौहान ने बताया कि यह स्पर फीडर उस समय क्षतिग्रस्त हुआ जब 33 केवी पंडोह-गोहर लाइन में भारी नुकसान हुआ…