Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। जल शक्ति विभाग मंडी द्वारा त्वरित राहत कार्यों के चलते शहर के अधिकांश क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है। अधिशाषी अभियंता जल शक्ति मंडल मंडी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल, तोम्बरा, पैलेस, सैन, भ्यूली, पुरानी मंडी और बाजार क्षेत्रों में सप्लाई पूरी तरह शुरू कर दी गई है। तल्याहड़, लाल कोठी और जेल रोड क्षेत्रों में आंशिक रूप से आपूर्ति शुरू हुई है। शेष प्रभावित क्षेत्रों में भी आज सायं तक अस्थायी रूप से जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जहां पाइपलाइन को अत्यधिक क्षति पहुंची है, वहां विभाग…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। बीते कल देर शाम किन्नौर कैलाश यात्रा के दौरान गुफा के नजदीक एक श्रद्धालु, जिनका नाम Rajib Kundu (125, Benimadhab Tala P. O. & VTC Tribeni Sub Distt. Chinsurah Magra Distt. Hooghly, West Bengal -712503) था, की मृत्यु हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना ऑक्सिजन की कमी के कारण हुई है। जिससे किन्नर कैलाश यात्रा मार्ग को कई स्थानों पर क्षति हुई है। बारिश के कारण किन्नौर कैलाश यात्रा पर गए करीब पांच सौ से अधिक श्रद्धालु मिलिंग खट्टा और अन्य स्थानों पर फंसे हुए थे। प्रशासन ने देर रात से इन फंसे हुए…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रोहड़ू(शिमला)। हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एचआर 02आर 8912 नंबर की ऑल्टो कार पब्बर नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में चार युवक सवार थे, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हुआ। हादसे में घायल युवक हर्ष चौहान पुत्र राज कुमार, डाकघर समोली, मुंछाड़ा का निवासी है, जिसे नागरिक अस्पताल रोहड़ू में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीं, मौके पर जान गंवाने वालों में विशाल ठाकुर पुत्र बलवान ठाकुर, हिमांशु पुत्र सुंदर सिंह (दोनों निवासी मुंछाड़ा,…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में बीते कई दिनों से हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उपायुक्त राहुल कुमार ने बुधवार दोपहर जानकारी दी कि अब तक जिले को लगभग 65 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। किस विभाग को कितना नुकसान हुआ? लोक निर्माण विभाग (PWD) को सबसे अधिक 45 करोड़ 73 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। जल शक्ति विभाग को 15 करोड़ 50 लाख रुपए की क्षति हुई है। बिजली बोर्ड को 3 लाख 90 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। शिक्षा विभाग से जुड़े स्कूलों को 7…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में 12 अगस्त 2025 को लघु रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस रोजगार मेले में सात प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों में लगभग 300 पदों के लिए चयन प्रक्रिया चलाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को विभिन्न श्रेणियों के पदों पर आवेदन करने का अवसर मिलेगा। चयन के लिए उपलब्ध पदों का विवरण: सूरज फबरिक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड – मैकेनिकल फिटर, इलेक्ट्रिशियन और फर्निस मेटलर के पद (आईटीआई पास, आयु 30 वर्ष या अधिक) बजाज कैपिटल इंश्योरेंस ब्रोकिंग लिमिटेड – सीनियर सेल्स इंटरन और सीनियर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पद (12वीं या स्नातक पास, आयु 20-30 वर्ष) जीएम…

Read More