Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी।  विदेशों में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर आया है। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय ने जानकारी दी है कि श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग द्वारा गूगल शीट के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी एक क्यूआर कोड स्कैन करके गूगल फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता, कार्यानुभव और अन्य जरूरी विवरण दर्ज कर सकते हैं। इस पंजीकरण का उद्देश्य यह है कि जैसे ही किसी देश से मांग पत्र प्राप्त होता है, तो उसी अनुरूप योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जा सके। यह पंजीकरण…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों के ट्रेड यूनियन अधिकारों की बहाली व प्रबंधन की तानाशाही के खिलाफ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला कमेटी शिमला ने बिजली बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला सचिव विजेंद्र मेहरा, लोकल कमेटी सचिव जगत राम, फालमा चौहान, बालक राम सहित अन्य नेताओं ने किया। उन्होंने मांग उठाई कि यूनियन नेताओं पर लगाई गई चार्जशीट, निलंबन व ट्रांसफर तुरंत रद्द किए जाएं और गेट मीटिंग व रैली पर लगी रोक हटाई जाए। सीपीएम नेताओं ने कहा कि बोर्ड प्रबंधन संविधान व ट्रेड यूनियन…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल किसान सभा और रामपुर हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी द्वारा 412 मेगावाट की परियोजना से प्रभावित किसानों की मांगों को लेकर आज उपमंडल अधिकारी (SDM) कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसान सभा के राज्य महासचिव राकेश सिंहा, जिला महासचिव देवकी नंद, जिला अध्यक्ष प्रेम चौहान और राज्य सचिव पुराण ठाकुर ने प्रदर्शन को संबोधित किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि रामपुर जलविद्युत परियोजना का कार्य वर्ष 2014 में पूर्ण हो चुका था और तभी से बिजली उत्पादन शुरू हो गया था। इसके बावजूद, वर्ष 2010 से 2014 तक धूल से फसल को हुए नुकसान…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो स्पीति/किन्नौर। स्पीति घाटी की अंतिम पंचायत लोसर में श्रम कल्याण कार्यालय किन्नौर एवं स्पीति क्षेत्र द्वारा एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य दुर्गम क्षेत्रों में रह रहे स्थानीय श्रमिकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा। इस कार्यक्रम में कुल 16 स्थानीय ग्रामीणों, बढ़ई (Carpenters) एवं प्लंबरों ने भाग लिया।जिला श्रम कल्याण अधिकारी श्री सपन जसरोतिया ने प्रतिभागियों को हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (HPBOCW) की 14 प्रमुख योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बोर्ड की इन योजनाओं के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। भोग योजना के तहत जिले के पांच प्रमुख मंदिरों — तारा देवी, संकट मोचन, जाखू, हाटकोटी और भीमाकाली (सराहन) में अब भंडारा और प्रसाद तैयार करने की प्रक्रिया को सुरक्षित और नियंत्रित किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना है। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिर प्रबंधन को FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण) के नियमों के तहत पंजीकरण व लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य होगा।  भोग योजना के मुख्य बिंदु: 🔹 भोग (Blessful Hygienic Offering to God) के तहत अब…

Read More