एआरबी टाइम्स ब्यूरो निरमंड(कुल्लू)। जिला कुल्लू के निरमंड खंड की लोट पंचायत के शेगनी गांव के रोहित ठाकुर पुत्र संतोष कुमार ने मिस्टर एंड मिस नॉर्थन 2025 में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। 22 जुलाई को शिमला में आयोजित इस प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में मिस यूनिवर्स इंडिया रिया सिंघा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर, उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली और हिमाचल के प्रतिभागियों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ, जिसमें रोहित ठाकुर ने टॉप 9 में अपनी जगह बनाई। इसके साथ ही उन्होंने मिस्टर फिटनेस आइकन और बेस्ट इन स्पीच जैसे दो प्रतिष्ठित सबटाइटल…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर के फैनीधार क्षेत्र में शुक्रवार को आर्यावर्त सोसायटी द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने पौधा लगाकर की। इस अवसर पर आर्यावर्त इंस्टीट्यूट के छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लगभग 100 पौधे रोपे। इनमें शीशम, दरेक, कैंथ, दाडु जैसी छायादार, फलदार और औषधीय प्रजातियों के पौधे शामिल रहे। कौल सिंह नेगी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और वृक्षारोपण इसके लिए एक प्रभावी माध्यम…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। नगर परिषद क्षेत्र में अव्यवस्थित रूप से रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को राजस्व विभाग, नगर परिषद, पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, जल शक्ति बोर्ड, विद्युत विभाग और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग, चौधरी अड्डा, नर्सिंग मंदिर मार्ग समेत कई क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस दौरान कई अवैध रेहड़ी-फड़ी संचालकों को मौके से हटाया गया और नगर परिषद द्वारा नियमानुसार चालान किए गए। प्रशासन के अनुसार, अव्यवस्थित रेहड़ियों के कारण पैदल यात्रियों को भारी असुविधा हो रही थी। लगातार मिल…
शिमला। हिमाचल प्रदेश विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अब सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (स्कूल न्यू) को कक्षा 6वीं से 12वीं तक पढ़ाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। यह आदेश भर्ती एवं पदोन्नति (R&P) नियमों और शिक्षा कोड के प्रावधानों को दोहराते हुए जारी किए गए हैं। अब तक प्रवक्ता (स्कूल न्यू) केवल 11वीं और 12वीं कक्षा को ही पढ़ा रहे थे, लेकिन निदेशालय ने अधिसूचना में कहा है कि उन्हें निचली कक्षाओं में भी पढ़ाने की पात्रता है और स्कूल प्रिंसिपलों को इस आदेश का तत्काल प्रभाव से सख्ती से पालन सुनिश्चित…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशालय ने अंडर-14 छात्रों और छात्राओं के ब्लॉक, जिला और राज्य स्तरीय खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह निर्णय हिमाचल प्रदेश स्कूल खेल संघ (HPSSA) से चर्चा के बाद लिया गया है। पूरा खेल कैलेंडर अगस्त से अक्तूबर 2025 तक चलेगा। 🗓️ प्रतियोगिता की प्रमुख तिथियां: ब्लॉक स्तरीय टूर्नामेंट: छात्र: 21 से 23 अगस्त छात्राएं: 26 से 28 अगस्त जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं: छोटी लड़कियां: 1 से 3 सितंबर बड़े लड़के: 3 सितंबर छोटे लड़के: 7 से 9 सितंबर बड़ी लड़कियां: 9 सितंबर संयुक्त एथलेटिक्स और सांस्कृतिक: 18 से…