शिमला। हिमाचल प्रदेश में अगले 72 घंटे मानसून कमजोर रहेगा। राज्य मौसम विभाग के अनुसार, किसी भी जिले के लिए फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा या आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम में यह सुधार बीते तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद आया है, जिससे 344 सड़कें, 169 ट्रांसफॉर्मर और 220 पेयजल योजनाएं बंद हो गई थीं। मौसम साफ रहने से अब इनकी बहाली की प्रक्रिया तेज हो सकेगी। 27 जुलाई से फिर बढ़ेगा खतरा, तीन जिलों में यलो अलर्ट मौसम…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। कसोल में प्रस्तावित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट की स्थापना को लेकर उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस. रवीश ने एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग को मशीनरी की स्थापना हेतु आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि श्रेडर मशीन की खरीद लोक निर्माण विभाग की तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप की जाए ताकि इससे निकलने वाले श्रेडेड पदार्थ का उपयोग सड़क निर्माण में हो सके। साथ ही वेलिंग मशीन, डस्ट रिमूवर और बायो-कंपोस्टर की स्थापना को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने ट्रांसफार्मर की स्थापना व बिजली बोर्ड की 3-फेस…
एआरबी टाइम्स ब्यूराे किन्नौर। जनजातीय जिला किन्नौर में आगामी सेब सीज़न के सुचारू संचालन के दृष्टिगत आज उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर ने जिला के मुख्य संपर्क मार्गों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान चौरा, नाथपा, निगुलसरी, निचार व वांगतू संपर्क मार्गों का जायज़ा लिया गया। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि इन मार्गों की नियमित निगरानी करें, विशेषकर संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मशीनरी और मजदूरों की तैनाती सुनिश्चित की जाए ताकि बागवानों को अपनी फसलें मंडियों तक पहुंचाने में कोई कठिनाई न हो।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। उपनिदेशक उद्यान डॉ. भूपेंद सिंह नेगी ने जानकारी दी कि जनजातीय जिला किन्नौर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सेब के बागानों में समय से पहले पतझड़ तथा पत्तों में काले धब्बों की रोकथाम को लेकर 23 से 26 जुलाई, 2025 तक बागवानी जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से बागवानों को रोग प्रबंधन, नवीन तकनीकों और उपकरणों की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे अपने बागीचों को रोगमुक्त एवं उत्पादक बनाए रख सकें। शिविरों का आयोजन इस प्रकार होगा: 23 जुलाई, 2025 – निचार विकास खंड की पंचायतें: निचार, सुंगरा, पोंडा,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो निरमंड(कुल्लू)। हिमालयन ट्राइब फाउंडेशन की 35 सदस्यीय टीम लगातार हो रही भारी बारिश के बीच चार दिवसीय सफाई अभियान पूरा कर रामपुर लौट आई है। इस अभियान की शुरुआत एसडीएम निरमंड से हरी झंडी मिलने के साथ हुई थी, जिसका लक्ष्य कुल 500 कट्टे कचरा एकत्र करना और नैन सरोवर, श्रीखंड क्षेत्र व पार्वती बाग की सफाई करना था। लगातार बारिश के चलते टीम नैन सरोवर व श्रीखंड क्षेत्र की सफाई नहीं कर पाई, लेकिन पार्वती बाग, डंपिंग यार्ड और अन्य क्षेत्रों में सफाई कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। इस दौरान टीम ने खराब मौसम की परवाह…