एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पीएम श्री राममता शांति देवी मेमोरियल आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तकलेच (जिला शिमला) में विश्व युवा कौशल दिवस को जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर का आयोजन टेलीकॉम एवं हेल्थकेयर विभाग द्वारा किया गया, जिसमें छात्रों की भागीदारी उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। छात्रों ने इस विशेष दिवस पर वर्किंग और नॉन-वर्किंग मॉडल्स के ज़रिए अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रमुख मॉडलों में स्मार्ट गांव, स्वचालित सिंचाई प्रणाली, हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम, और टेलीकॉम नेटवर्किंग शामिल थे। छात्रों ने “कौशल का युवाओं में महत्व” विषय…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। सराज उपमंडल थुनाग में 30 जून और 1 जुलाई, 2025 को आई प्राकृतिक आपदा के बाद राहत एवं पुनर्वास कार्य तेज़ी से जारी हैं। उपमंडलाधिकारी (ना.) रमेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बादल फटने, अचानक बाढ़ और भूस्खलन के चलते भारी नुकसान हुआ है, लेकिन प्रशासन और प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार राहत कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि जल शक्ति मंडल थुनाग के अंतर्गत कुल 299 पेयजल योजनाएं संचालित हैं, जिनमें से 241 योजनाएं आपदा में क्षतिग्रस्त हो गई थीं। अब तक 189 योजनाएं अस्थायी रूप…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर की एसएफआई इकाई ने बस स्टैंड रामपुर में बस पास काउंटर की मांग को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान एसएफआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में ही बस पास काउंटर खोले जाने की पुरजोर मांग उठाई। एसएफआई नेता राहुल विद्यार्थी ने कहा कि संगठन लंबे समय से कॉलेज में ही बस पास काउंटर की मांग करता आ रहा है, लेकिन प्रशासन और सरकार की ओर से लगातार अनदेखी की जा रही है। छात्रों को बस पास बनवाने के लिए कक्षाओं से छुट्टी लेकर 4-5 घंटे तक बस स्टैंड में लंबी कतारों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कांगड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत कार्यकारिणी बैठक 11 से 13 जुलाई तक पालमपुर के आधारशिला विद्यालय में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश भर से 110 सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें 70 छात्र, 15 छात्राएं, 23 अध्यापक और 2 अन्य सदस्य शामिल रहे। इससे पूर्व यह बैठक जनवरी में नालागढ़ में आयोजित हुई थी। बैठक में पूर्व आंदोलनों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी रणनीतियों पर चर्चा हुई। प्रमुख मुद्दों में छात्र संघ चुनाव की बहाली, शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक हस्तक्षेप का विरोध और शिक्षण संस्थानों को बंद करने के फैसले के खिलाफ आंदोलन शामिल हैं। साथ ही,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। जिला किन्नौर के रिकांग पीओ स्थित फॉरेस्ट कॉलोनी में आज पौधरोपण एवं पर्यावरण-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जितेन्द्र सैनी ने वन विभाग के सहयोग से चिलगोजे के 40 पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जितेन्द्र सैनी ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन एक गंभीर चुनौती है और इससे निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पेड़ न केवल पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि जलवायु असंतुलन को…