Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) जिला शिमला (शहरी) ने जिला अध्यक्ष शुभम वर्मा के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय के बाहर उड़ीसा में एक छात्रा के साथ हुए शोषण के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फकीर मोहन महाविद्यालय, उड़ीसा में बीए बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ प्रोफेसर द्वारा की गई प्रताड़ना को लेकर भारी रोष व्यक्त किया। प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय समेत शिमला शहरी क्षेत्र के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष शुभम वर्मा ने कहा, “उड़ीसा में गुरु-शिष्य की मर्यादा को जिस प्रकार तार-तार किया…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। सातवें वित्तायोग अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल ने बुधवार को पंचायत समिति सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर रामपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। जबकि बैठक में उपमंडलाधिकारी रामपुर हर्ष अमेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाली बसें अक्सर लेट होती हैं, जिसकी उन्हें कई बार शिकायतें मिली हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए बसें तय समय पर चलाई जाएं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को उन्होंने…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। स्वतंत्रता दिवस 2025 को लेकर जिला शिमला में इस बार व्यापक स्तर पर आयोजन किए जाएंगे। यह जानकारी उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 15 अगस्त का समारोह जिला के 412 ग्राम पंचायतों, नगर निगम शिमला के सभी वार्डों सहित शहरी और ग्रामीण निकायों में मनाया जाएगा ताकि जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके। बचत भवन में आयोजित जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, और चिल्ड्रन ऑफ स्टेट थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य समारोह में हिमाचल…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर।”बेटी है अनमोल” — इस कहावत को सच कर दिखाया है रामपुर तहसील के ग्राम दोफदा की बेटी अर्चना हांगटा ने। अर्चना ने वॉलीबॉल में बेंगलुरु से कोच का डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद अब नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान, पटियाला में डिप्लोमा कोर्स इन स्पोर्ट्स कोचिंग में चयनित होकर एक नई उपलब्धि हासिल की है। इस डिप्लोमा का उद्देश्य ऐसे वॉलीबॉल प्रशिक्षकों को तैयार करना है जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे सकें। यह डिप्लोमा एशिया में भी मान्यता प्राप्त है, जिससे अर्चना को वैश्विक स्तर पर अवसर प्राप्त होंगे। गौरतलब…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के रामपुर क्षेत्र की दरकाली पंचायत में मंगलवार को देवता लक्ष्मी नारायण शालनू का जन्मदिन बड़ी धूमधाम और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर सुबह हवन का आयोजन किया गया, जिसके बाद दोपहर एक बजे केक काटकर देवता के जन्मोत्सव को विशेष रूप से मनाया गया। देवता के गुर ने ढाई फेरे लगाकर पारंपरिक नाटी डाली, जिसके बाद वहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी खुशी जाहिर करते हुए नाटी में भाग लिया। इस आयोजन के साथ ही प्राचीन एवं ऐतिहासिक दकनौल मेले की भी शुरुआत हो गई है। हालांकि, विधिवत…

Read More