एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। नगरपरिषद रामपुर में कार्यरत ठेका मजदूरों को जून माह का वेतन समय पर न मिलने, श्रम कानूनों की खुलेआम अवहेलना और सेफ्टी मानकों के अभाव के विरोध में नगरपरिषद ठेका मजदूर यूनियन (संबंधित सीटू) ने आज नगरपरिषद कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को सीटू जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, यूनियन अध्यक्ष देविंदर, मिलाप नेगी, ललिता व मंजू सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नगरपरिषद प्रबंधन, ठेकेदार और श्रम विभाग की मिलीभगत के चलते नगरपरिषद के अंतर्गत कार्यरत सफाई कर्मियों के साथ अन्याय हो रहा है।…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरोकिन्नौर। आगामी सेब सीज़न के सुचारू संचालन के उद्देश्य से आज जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी सीज़न के दौरान फसल परिवहन, सड़क सुविधा, बीमा योजना, पंजीकरण प्रणाली एवं लॉजिस्टिक व्यवस्था सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि बागवानों की सेब की फसल मंडियों तक समय पर और सुरक्षित पहुंचाई जाए, ताकि उन्हें उनके वर्ष भर की मेहनत का उचित मूल्य मिल सके। लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए कि सेब…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में मंगलवार को सत्र 2025-26 के लिए प्राचार्य संबोधन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ सचिव डॉ. गोपी चंद नेगी द्वारा समस्त स्टाफ का परिचय दिया गया। इसके पश्चात प्राचार्य पंकज बसोतिया ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ को संबोधित किया। उन्होंने शैक्षणिक योजनाओं, अनुशासन, खेलकूद, नशा निवारण जागरूकता, महाविद्यालय की उपलब्धियों एवं अन्य महत्त्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। अन्य वक्ताओं में — डॉ. विद्या बंधु नेगी ने खेल, नशा निवारण एवं अनुशासन…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को नई दिल्ली में 16वें वित्तायोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया से भेंट की और हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए वित्तायोग से सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वित्तीय अनुशासन को सुदृढ़ करने के हर संभव प्रयास कर रही है। सतत विकास लक्ष्यों सहित विभिन्न मानकों पर हिमाचल प्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों मेंएक है। उन्होंने राज्य की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए आयोग से राज्य के हित में सिफारिश करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो सरकाघाट(मंडी)। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने आज मंडी जिला के सरकाघाट उपमण्डल के भरनाल में स्थित दीनबंधु सेवा मण्डल द्वारा संचालित बाल गृह का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से व्यक्तिगत रूप से संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और उनके रहन-सहन व शिक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की। डॉ. शांडिल ने बच्चों को अनुशासन, ईमानदारी और मेहनत के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास के…