Author: ARB Times Team

रिकांगपिओ | हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPCL), रिकांग पिओ/स्पीला व एकीकृत काशंग जल विद्युत परियोजना की ओर से परियोजना प्रभावित परिवारों के बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। कार्यकारी सहायक आयुक्त किन्नौर, अभिषेक बरवाल ने जानकारी दी कि यह मेरिट आधारित छात्रवृत्ति योजना सिर्फ मुख्य परियोजना प्रभावित परिवारों के विद्यार्थियों के लिए है। यह योजना हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए है। योजना के तहत कक्षा 6वीं से 12वीं, आईटीआई, इंजीनियरिंग…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में साइबर अपराधियों ने लॉटरी के नाम पर एक कारोबारी से दो लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने सिर्फ 5 रुपये पंजीकरण शुल्क के बहाने QR कोड भेजा और जैसे ही कारोबारी ने भुगतान किया, उसके खाते से भारी रकम उड़ा दी गई। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर मामले की जानकारी दी। जांच में पुष्टि हुई कि वह साइबर फ्रॉड का शिकार हुआ है। पुलिस ने बताया कि शिकायत में देरी होने के कारण ठगों ने रकम को एक से दूसरे खाते में ट्रांसफर कर निकाल लिया। पुलिस…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  मंडी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन उन्होंने थुनाग, बगस्याड़, देजी और स्यांज गांवों का दौरा कर क्षति का जायजा लिया और पीड़ितों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी लाने पर विचार कर रही है। हिमाचल प्रदेश की 68% भूमि वन क्षेत्र में आती है, इसलिए केंद्र सरकार से अनुमति लेकर प्रभावित परिवारों को वन भूमि पर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  मंडी। मंडी शहर के टारना, सन्यारड़, विश्वकर्मा पहाड़ी, पुराने आईपीएच भवन और नागार्जुन पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रहे भू-धंसाव की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आईआईटी मंडी की विशेषज्ञ टीम ने प्रभावित स्थानों का दौरा किया। टीम ने मौके पर जाकर तकनीकी निरीक्षण किया और आवश्यक भू-तकनीकी डेटा एकत्रित किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मंडी रूपिंदर कौर, नगर निगम आयुक्त रोहित राठौर, लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। नगर निगम आयुक्त रोहित राठौर ने जानकारी दी कि इन क्षेत्रों में बरसात के दौरान बार-बार जमीन धंसने की घटनाएं…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। सराज विधानसभा क्षेत्र में आई आपदा के बीच चिकित्सा कर्मियों ने सेवा भावना और मानवीय संवेदनाओं का अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। थुनाग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने 78 वर्षीय लज्जे राम को समय पर आवश्यक चिकित्सा सेवा पहुंचाने के लिए 28 किलोमीटर पैदल यात्रा की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपाली शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत पखरेर के गांव बाराड निवासी लज्जे राम बीपीएच (बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लेसिया) के पुराने मरीज हैं। हाल ही में उनकी फोली कैथेटर अवरुद्ध हो गई थी। अत्यधिक कमजोरी और परिवहन साधन उपलब्ध न होने की स्थिति में सामुदायिक…

Read More