एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रेडियोलोजिस्ट की तैनाती के बावजूद भी महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर, खनेरी में सैंकड़ों मरीजों को अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं मिल रही है। यहां केवल गर्भवती महिलाओं को ही यह सुविधा दी जा रही है, जबकि अन्य मरीज निजी क्लीनिकों में महंगे दामों पर अल्ट्रासाउंड करवाने को मजबूर हैं। चार जिलों — शिमला, कुल्लू, किन्नौर और मंडी — को स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले इस अस्पताल में तैनात रेडियोलोजिस्ट दो माह से मेडिकल अवकाश पर हैं। ऐसे में गरीब और दूर-दराज से आने वाले मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निजी क्लीनिकों में एक…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन से मंडी जिला के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री से भरे तीन ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सामग्री राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से मंडी जिला प्रशासन को भेजी जा रही है, ताकि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके। इन ट्रकों में कुल 540 कंबल, 500 तिरपाल शीट, 20 बक्से कपड़े, रसोई सेट, बाल्टियां और अन्य आवश्यक घरेलू सामान शामिल हैं। राज्यपाल ने थुनाग व आसपास के क्षेत्रों में हुई क्षति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भूस्खलन,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। ननखड़ी क्षेत्र में दशकों से वन भूमि पर बसे 47 अवैध कब्जाधारियों के लिए वन अधिकार अधिनियम (Forest Rights Act) राहत लेकर आ सकता है। हालांकि, वन विभाग ने इन सभी को 15 दिनों के भीतर भूमि खाली करने का नोटिस जारी किया है। यदि ये लोग एफआरसी (Forest Rights Committee) के समक्ष अपना दावा प्रस्तुत करते हैं, तो उन्हें बेदखली से राहत मिल सकती है। तीन दिन पूर्व वन विभाग की ओर से ननखड़ी के 47 ढारेवासियों को नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर ढारे खाली करने का निर्देश दिया गया था। इस…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो जुब्बल-कोटखाई(शिमला)। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ठाकुर रामलाल की 23वीं पुण्यतिथि पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी और जनसेवक नेता बताया। उन्होंने कहा कि ठाकुर रामलाल की विकासात्मक सोच के चलते जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र एक आदर्श क्षेत्र के रूप में उभरा। उन्होंने न केवल अपने निर्वाचन क्षेत्र में, बल्कि पूरे हिमाचल में बिना भेदभाव के ढांचागत विकास को गति दी। रोहित ठाकुर ने बताया कि ठाकुर रामलाल हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की सरकार में वरिष्ठ मंत्री रहे और तीन बार मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुए। वे जुब्बल-कोटखाई से लगातार 9…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने 9 जुलाई को प्रस्तावित मजदूरों-किसानों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को समर्थन देने की घोषणा की है। यह फैसला पार्टी की शिमला जिला कमेटी की बैठक में लिया गया। संयुक्त ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर हो रही इस हड़ताल में देश की दस प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, कर्मचारियों की कई राष्ट्रीय फेडरेशनों और किसानों के अनेक संगठनों की भागीदारी होगी। पार्टी कार्यालय शिमला में आयोजित बैठक में राज्य सचिव संजय चौहान, राकेश सिंघा, विजेंद्र मेहरा, जगतराम, फालमा चौहान, देवकीनंद, अजय दुलटा, जयशिव ठाकुर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक की…