Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  मंडी। हिमाचल प्रदेश में लगातार मूसलाधार बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है। विशेष रूप से मंडी जिले के गोहर, करसोग और धर्मपुर क्षेत्रों में हालात बेहद खराब हैं। बीती रात से जारी बारिश में 4 लोगों की मौत, 16 लापता और 117 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। प्रशासन और NDRF/SDRF की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। 18 घर और 12 गोशालाएं क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। करसोग में एक व्यक्ति की मौत और 4 लापता हैं। गोहर के स्यांज गांव में 9 लोग लापता बताए जा रहे हैं। सराज…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा 1 अप्रैल से 30 जून 2025 तक त्रैमासिक टांकरी लिपि व संस्कृत भाषा प्रशिक्षण कार्यशाला का ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आयोजन किया गया। यह कार्यशाला गेयटी थिएटर के सम्मेलन कक्ष में सम्पन्न हुई। टांकरी लिपि प्रशिक्षण में कुल 160 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन तथा 36 प्रतिभागियों ने ऑफलाइन भाग लिया। वहीं संस्कृत भाषा प्रशिक्षण कार्यशाला में 179 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन और 62 प्रतिभागियों ने ऑफलाइन प्रशिक्षण प्राप्त किया।ऑनलाइन माध्यम से दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से भी प्रतिभागियों की सहभागिता रही, जो कार्यक्रम की व्यापकता को दर्शाता है।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। शिमला। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जनशिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां मानसून को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति, बिजली बोर्ड, एसडीआरएफ, राजस्व और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों से वर्तमान स्थिति और जिला स्तरीय तैयारियों की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि कांगड़ा और मंडी जिलों में भारी बारिश हो रही है और राहत-बचाव के लिए मशीनरी तैनात है। प्रदेश की 234 सड़कों को शाम तक बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर की मासिक बैठक सोमवार को परिषद अध्यक्ष मुस्कान नेगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर परिषद के हर वार्ड में आठ-आठ लाख रुपये के विकास कार्यों के टेंडर लगाए जा रहे हैं। बैठक में यह भी तय किया गया कि जो ठेकेदार कार्य आदेश मिलने के बावजूद लंबे समय से काम शुरू नहीं कर रहे हैं, उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। समय पर जवाब न देने पर ऐसे ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। इस संबंध में कार्यकारी अधिकारी बी.आर. नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछली…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी ने एक बार फिर से डॉ. राजीव बिंदल पर भरोसा जताया है। यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा, जिससे वे हिमाचल बीजेपी के पहले ऐसे नेता बन गए हैं जो तीन बार प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। डॉ. बिंदल वर्ष 2020 में करीब साढ़े चार महीने तक प्रदेश अध्यक्ष रहे, फिर 2023 में उन्हें दोबारा कमान सौंपी गई थी। अब 2025 में तीसरी बार उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री…

Read More