Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Rampur Bushahr: काम नहीं करने वाले ठेकेदारों को मिलेगा नोटिस, किए जाएंगें ब्लैकलिस्टिंग

ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 30, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर की मासिक बैठक सोमवार को परिषद अध्यक्ष मुस्कान नेगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर परिषद के हर वार्ड में आठ-आठ लाख रुपये के विकास कार्यों के टेंडर लगाए जा रहे हैं।

बैठक में यह भी तय किया गया कि जो ठेकेदार कार्य आदेश मिलने के बावजूद लंबे समय से काम शुरू नहीं कर रहे हैं, उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। समय पर जवाब न देने पर ऐसे ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।

इस संबंध में कार्यकारी अधिकारी बी.आर. नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछली बैठक में 72 लाख रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई थी, जिनमें से 30 लाख रुपये के टेंडर पहले ही लग चुके हैं। शेष कार्यों की सूची इस बैठक में तैयार की गई है।

बरसात के मौसम को देखते हुए शहर की नालियों की सफाई भी कर दी गई है, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को भी नालियों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। एनएचएआई की ओर से नगर परिषद से टिप्पर की मांग की गई थी, जिसे उपलब्ध भी करवाया गया। इसके अलावा, लवी मेले की बकाया राशि जारी करने की मांग स्थानीय प्रशासन से की गई है।

बैठक में पार्षदों ने कहा कि परिषद का कार्यकाल अब केवल चार से पांच महीने शेष है, ऐसे में शेष अवधि में विकास कार्यों में तेजी लाई जानी चाहिए।

बैठक में उपाध्यक्ष विशेषर लाल, पार्षद प्रीति कश्यप, स्वाति बंसल, रोहिताश्व सिंह मेहता, कांता देवी, गोविंद राम, अश्वनी नेगी, मनोनीत पार्षद राकेश गुप्ता, जयश्री गोयल, सुशील ठाकुर, गिरीश गौतम और जेई राजेश शर्मा समेत परिषद कर्मचारी उपस्थित रहे।

चार साल पहले किया काम, आज तक नहीं मिली दिहाड़ी

वार्ड नंबर छह की महिलाओं ने लगभग चार साल पहले वार्ड में 12 दिन कार्य किया था, लेकिन आज तक उन्हें मेहनताना नहीं मिला। इस मुद्दे को वार्ड पार्षद कांता देवी ने बैठक में जोर-शोर से उठाया। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं ने कार्य किया है, उन्हें उनकी दिहाड़ी तत्काल दी जानी चाहिए। अब सवाल यह उठ रहा है कि जब भुगतान ही नहीं करना था तो इन महिलाओं से कार्य क्यों करवाया गया?

#ठेकेदार_नोटिस #नगर_परिषद_बैठक #नालियों_की_सफाई #महिला_मजदूरी_बकाया #रामपुर_विकास #रामपुर_समाचार #लवी_मेला
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleBJP State President Election : राजीव बिंदल ही होंगे हिमाचल भाजपा के नए अध्यक्ष, तीसरी बार संभालेंगे कमान
Next Article Shimla: बांध सुरक्षा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई के निर्देश: जगत सिंह नेगी
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन, सरकार का बड़ा फैसला

June 11, 2026

Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

June 2, 2026

पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही: पच्छाद में प्रधान-उपप्रधान के बॉक्स बदले, मनाली में कर्मचारी को नोटिस

May 27, 2026

कर्नाटक के स्मार्ट सिटी मॉडल को हिमाचल में अपनाएगी सरकार: बेंगलुरु दौरे पर बोले विक्रमादित्य सिंह

May 22, 2026

Shimla: श्री श्री रविशंकर ने की हिमाचल सरकार के प्राकृतिक खेती अभियान की सराहना

May 20, 2026

Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

April 29, 2026

Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

April 25, 2026

Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

April 21, 2026

Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

April 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 7 8 9
Users Today : 66
Total Users : 111789
Total views : 223180
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.