ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in
राजनीति

{{post_title}}

{{post_meta key:_wplt_news_summary}}

By {{author_meta key:display_name|link:author_archive}}
{{post_date dateFormat:F j, Y g:i A|type:modified}}
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी ने एक बार फिर से डॉ. राजीव बिंदल पर भरोसा जताया है। यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा, जिससे वे हिमाचल बीजेपी के पहले ऐसे नेता बन गए हैं जो तीन बार प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। डॉ. बिंदल वर्ष 2020 में करीब साढ़े चार महीने तक प्रदेश अध्यक्ष रहे, फिर 2023 में उन्हें दोबारा कमान सौंपी गई थी। अब 2025 में तीसरी बार उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है।

पार्टी कार्यालय दीपकमल में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करते डॉ. बिंदल।

प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर और पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने बिंदल के नाम का प्रस्ताव रखा। तीनों नेताओं की ओर से नामांकन के लिए तीन सेट दाखिल किए गए। सोमवार को शिमला स्थित बीजेपी मुख्यालय ‘दीप कमल’ में अध्यक्ष पद के लिए आयोजित नामांकन प्रक्रिया में दोपहर 1 बजे तक केवल राजीव बिंदल ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया। हालांकि अध्यक्ष पद के लिए कई नाम चर्चा में थे। भाजपा चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव भारद्वाज ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि नामांकन प्रक्रिया दोपहर 12 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चली। इस प्रक्रिया में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे, जबकि प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा और सह प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहे। शाम 5 बजे तक प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कोई अन्य नामांकन नहीं मिला।

कल पीटरहॉफ में होगा एलान
बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा मंगलवार को शिमला स्थित पीटरहॉफ में की जाएगी। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

बिंदल का राजनीतिक सफर
राजीव बिंदल इससे पहले भी दो बार प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। मई 2020 में कोविड काल के दौरान कथित भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा था। हालांकि वर्ष 2023 में पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया और उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया। 2022 के विधानसभा चुनाव में वह नाहन सीट से कांग्रेस के अजय सोलंकी से हार गए थे।

 

#BJP Himachal Pradesh #BJP President Himachal #Himachal BJP News #J.P. Nadda #अनुराग ठाकुर #जयराम ठाकुर #डॉ. राजीव बिंदल #हिमाचल प्रदेश समाचार #हिमाचल भाजपा अध्यक्ष #हिमाचल राजनीति

{{author_meta key:display_name|link:author_archive}}

{{author_meta key:description}}

Join WhatsApp

Join Now

Related Stories

Leave a Comment