एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। विकास खंड ननखड़ी की जमीनी समस्याओं को लेकर भाजपा मंडल ननखड़ी ने प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा है। पूर्व भाजपा अध्यक्ष कौल सिंह नेगी की अध्यक्षता में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार ननखड़ी के माध्यम से यह ज्ञापन भेजा, जिसमें क्षेत्र में विकास और मूलभूत सेवाओं में आ रही रुकावटों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया। ज्ञापन में बताया गया कि विकास खंड कार्यालय ननखड़ी में फील्ड स्टाफ के 24 पद रिक्त हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीडीओ कार्यालय में फिलहाल केवल तीन रेगुलर कर्मचारी और कुछ…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में पारंपरिक उद्योगों के पुनरुत्थान और कारीगरों की आर्थिकी सुदृढ़ करने की दिशा में प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में शोघी (शिमला) में पारंपरिक उद्योगों के पुनरुत्थान के लिए निधि योजना (SFURTI) पर आधारित एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में 70 से अधिक कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों, पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।उद्योग विभाग, शिमला के आर्थिक अन्वेषक प्रमोद शर्मा ने विशेष रूप से उपस्थित होकर स्फूर्ति योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक उद्योगों को समूहों (क्लस्टर) के रूप में संगठित करना…
मंडी। अब मनाली की यात्रा और महंगी हो गई है। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर बलोह टोल प्लाजा की दरों में बढ़ोतरी कर दी गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से बुधवार रात 12:00 बजे से लागू की गई नई दरों में मंडी बाईपास को भी टोल सिस्टम में शामिल कर लिया गया है। इससे हल्के वाहनों (LMV) से लेकर भारी वाहनों तक के शुल्क में 45 रुपये से 300 रुपये तक की वृद्धि हुई है। मंडी बाईपास, जो फोरलेन पर जाम से राहत देने में मददगार रहा है, को अब बलोह टोल के अंतर्गत लाया गया है। टोल…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राजस्व से जुड़े दस्तावेजों पर लगने वाले शुल्क में 15 से 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी है। इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) की ओर से बुधवार को अधिसूचना जारी की गई। अब ततीमा, जमाबंदी, खाना खतौनी, मसाबी जैसे दस्तावेजों के साथ-साथ बुक-1, बुक-3 और बुक-4 के तहत रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के लिए सर्विस चार्ज बढ़ा दिए गए हैं। सरकार के नए आदेशों के तहत, ई-हिम भूमि पोर्टल पर नकल और जमाबंदी की प्रति पेज फीस अब जीएसटी समेत 10 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये कर दी गई है। मसाबी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के रिकांग पीओ स्थित आई.टी.डी.पी भवन के सम्मेलन कक्ष में किन्नौर-कैलाश यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का प्रतीक है और इसके सफल आयोजन के लिए सभी विभागों को समय पर तैयारियां पूरी करनी होंगी। यात्रा व्यवस्थाओं पर दिया विशेष जोर मंत्री ने रिब्बा, पूर्वनी, पोवारी और तांगलिंग पंचायत प्रतिनिधियों से सीधा संवाद कर तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने संबंधित विभागों को ग्रीन शुल्क निर्धारण, टेंट किराया, शौचालय,…