Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में जनजातीय छात्रा पर जानलेवा हमले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने विरोध प्रदर्शन किया। ABVP ने आरोप लगाया कि यह हमला SFI के सदस्यों द्वारा किया गया, जिसमें किनौर जिले के ठंगी क्षेत्र से संबंध रखने वाली एक छात्रा को तेजधार हथियार से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। बताया गया कि सोमवार शाम 4 बजे पुस्तकालय से छात्रावास लौटते समय समर हिल चौक के समीप SFI से जुड़े 5 लड़कियों और 9 लड़कों ने छात्रा पर हमला किया। हमले में छात्रा को गंभीर चोटें आईं और उसके जनजातीय समुदाय…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के बागबानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार की ओर से सेब की बिक्री को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बागबान अपने उत्पाद को कहीं भी बेच सकते हैं—चाहे वह अपने बागीचे में हो या फिर मंडियों में। रिकांगपिओ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के भ्रमक प्रचार पर चिंता व्यक्त की और बागबानों से अपील की कि वे इस तरह के झूठे दावों के जाल में न फंसे। मंत्री ने कहा, “भाजपा के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला प्रवास के दौरान आई.टी.डी.पी भवन, रिकांगपिओ में जल शक्ति विभाग के पूह मंडल की विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों से पूह मंडल में जल शक्ति विभाग द्वारा चल रही योजनाओं की अद्यतन रिपोर्ट मांगी और कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता इन योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करना है ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने विशेष रूप से रिब्बा व स्पीलो पंचायत की सीवरेज योजना, रिस्पा पेयजल योजना, जंगी, सुमरा व…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी | लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पराशर में आयोजित जिला स्तरीय सरानाहुली मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने क्षेत्र के लिए लगभग 62 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न सड़क और पुल परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। मंत्री ने कटौला-बोदनधार-कुंडख-टिहरी-कालंग-पटौंस सड़क का उद्‌घाटन और ब्यास नदी पर 110 मीटर लंबे पुल, कमांद-कटौला-बजौरा सड़क के रखररखाव, नेरी-बिहनधार सड़क के स्तरोन्नयन कार्य आदि का शिलान्यास किया। विक्रमादित्य सिंह ने पहली बार ऋषि पराशर की तपोभूमि पर पहुंचने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि पराशर झील…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा बीते शुक्रवार को बी.ए. तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। प्रदेश भर से 10,869 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। इस परीक्षा में गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, रामपुर बुशहर की छात्रा दीक्षा डोगरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8.92 सीजीपीए के साथ प्रदेश भर में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से पूरे महाविद्यालय का नाम रोशन हुआ है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने दीक्षा डोगरा, उनके परिवारजनों तथा शिक्षक वर्ग को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी। दीक्षा डोगरा ने अपनी सफलता का श्रेय…

Read More