एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर। जिला कुल्लू भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिल सुख ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के ढाई साल के कार्यकाल को पूरी तरह निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने रामपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस ने झूठी गारंटियों के सहारे सत्ता हासिल की, लेकिन अब जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि विधानसभा चुनाव विकास के मुद्दे पर होता, तो जय राम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा सरकार दोबारा सत्ता में आती। कांग्रेस ने छलावा कर जीत हासिल की और आज स्थिति यह है कि प्रदेश पर 35,000 करोड़ रुपये से…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरोरिकांगपिओ। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज उपायुक्त कार्यालय सभागार में आगामी मॉनसून सीजन व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर दो महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता की। मॉनसून से निपटने को लेकर सख्त निर्देश बैठक में उन्होंने लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय उच्च मार्ग, ग्रेफ और हाइड्रो प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला के संवेदनशील स्थलों पर बाढ़, भूस्खलन व भूकंप के दृष्टिगत पर्याप्त मशीनरी, संसाधन व सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित करें। गत वर्ष मॉनसून से प्रभावित गांवों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए ताकि संभावित आपदा में नुकसान को न्यूनतम…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश लंबरदार जनकल्याण महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल वाइस चेयरमेन विशाल चम्बयाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट के लिए शिमला पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने लंबरदारों का मानदेय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार प्रकट किया। भेंट के उपरांत महासंघ की प्रदेश स्तरीय जरनल हाउस की बैठक विशाल चम्बयाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री को महासंघ की विभिन्न मांगों एवं लंबित विषयों से अवगत करवाया गया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार लंबरदारों की सभी…
मंडी | हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पटड़ीघाट-कलखर मार्ग पर मंगलवार सुबह एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि करीब 20 यात्री घायल हुए हैं। मृतक की पहचान राजगीर सिंह निवासी हटवाड़, बिलासपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, निजी बस सुबह 7:30 बजे कुटेहड़ा से मंडी जा रही थी। पटड़ीघाट से लगभग एक किलोमीटर आगे यह बस करीब गहरी खाई में गिर गई। बस में उस समय करीब 20 से 25 सवारियां थीं। हादसे में 20 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार अब प्रदेशवासियों को विदेशों में नौकरी के अवसर प्रदान करने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) को विदेश मंत्रालय से भर्ती एजेंट लाइसेंस प्राप्त हो गया है। इसके साथ ही निगम को विदेशी नियोक्ताओं के लिए भारतीय श्रमिकों की आधिकारिक रूप से भर्ती करने की अनुमति मिल गई है। एचपीएसईडीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि अब हिमाचल भारत के उन अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है, जो निजी एजेंटों की बजाय सरकारी स्तर पर लोगों को अंतरराष्ट्रीय रोजगार…