एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। प्रधानमंत्री सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि अब तक 475 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। एडीसी अभिषेक वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचायत स्तर तक योजना का प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें। योजना का उद्देश्य और लाभ अभिषेक वर्मा ने बताया कि भारत सरकार ने 29 फरवरी 2024 को पीएम सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना को मंजूरी दी थी। इसका उद्देश्य सौर रूफटॉप प्रणाली के…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। आगामी सेब सीजन की तैयारियों को लेकर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि अगले वर्ष से सेब पेटियों की संख्या की अनुमानित गणना वैज्ञानिक पद्धति से की जाएगी। इस निर्णय से बाज़ार में अनावश्यक उतार-चढ़ाव को रोका जा सकेगा और बागवानों को नुकसान से बचाया जा सकेगा। मंत्री ने बताया कि इस वर्ष से परंपरागत अनुमान प्रस्तुत नहीं किया जाएगा क्योंकि इससे बाजार पर दुष्प्रभाव पड़ता है। इसके स्थान पर वैज्ञानिक विधियों से आंकलन कर भविष्य में नीतियां बनाई जाएंगी। दो सब-कमेटियों का गठन बैठक में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। दी हिमालयन क्लैन स्पोर्ट्स एसोसिएशन सराहन द्वारा नलाटी स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में कमलाऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में तलारा की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश स्टेट ऑडिट विभाग के सहायक निदेशक कृष्ण नेगी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे और विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए रस्सा-कस्सी व लोकनृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। रस्सा-कस्सी में महिला मंडल गानवी ने पहला और डेऊ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं लोकनृत्य में महिला मंडल सराहन…
शिमला। हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए ऊना, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने लोगों से दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने और गैर-जरूरी यात्राएं टालने की सलाह दी है। तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री ज्यादा चल रहा है और अगले दो दिन में इसमें और 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 जून से पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होगा, जिससे 18 जून तक…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो ऊना। हिमाचल प्रदेश के जाडला स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा साक्षी भारद्वाज ने अपने वर्सेटाइल नेक फैन मॉडल के जरिए राज्य को गौरवान्वित किया है। कला संकाय की छात्रा साक्षी का चयन इंस्पायर मानक योजना के तहत जापान सरकार के प्रतिष्ठित सकुरा एक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस के लिए हुआ है। यह कार्यक्रम 14 से 21 जून तक आयोजित होगा। साक्षी प्रदेश की इकलौती छात्रा है, जिसे इस वर्ष जापान जाने का मौका मिला है। पूरे भारत से इस कार्यक्रम के लिए सिर्फ 37 छात्रों का चयन हुआ है। इस उपलब्धि से न केवल राज्य बल्कि देश…