एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। सीटू जिला कमेटी शिमला की बैठक किसान-मजदूर भवन कैथू में जिलाध्यक्ष कुलदीप डोगरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जिला महासचिव अजय दुलटा सहित बालक राम, रमाकांत मिश्रा, हिमी देवी, अमित कुमार, विवेक कश्यप, प्रताप चौहान, वीरेंद्र लाल पामटा, शांति देवी समेत अन्य सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में 9 जुलाई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी मजदूर हड़ताल को सफल बनाने, 108 व 102 एंबुलेंस कर्मियों के आंदोलन को तेज करने, मिड डे मील, आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों के समर्थन में आंदोलन की रूपरेखा…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो जुब्बल-कोटखाई। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे में देवरीघाट और धार पंचायत में आयोजित दो भव्य खेल प्रतियोगिताओं में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। दौरे के पहले चरण में वे देवरीघाट पहुंचे, जहां नवयुवक मंडल गुजान्दली द्वारा आयोजित जीपीएल सीजन-7 क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए नवयुवक मंडल को ₹50,000 देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में क्रिकेट जैसे खेल का आयोजन चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देती हैं। उन्होंने बताया कि देवरीघाट-टिक्कर सड़क…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की चतुर्थ वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर रामपुर के राजदरबार परिसर में श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन आरंभ हुआ। इस आध्यात्मिक आयोजन की शुरुआत राजपरिवार की कुल देवी मां भीमाकाली सराहन के विधिवत स्वागत से हुई। स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने अपने परिजनों के साथ मां का पूजा-अर्चना के साथ स्वागत किया। इसके पश्चात प्रतिभा सिंह अन्य महिलाओं के साथ परंपरागत कलश यात्रा में शामिल हुईं। यह यात्रा रामपुर की ऐतिहासिक बावड़ी तक पहुंची, जहां हवन…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय इकाई के उपाध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने कहा कि यह प्रदर्शन छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए बस सुविधा, छात्रावास निर्माण, छात्र संघ चुनाव की बहाली और गैर-शिक्षक पदों की भर्ती जैसी अहम मांगों को लेकर किया गया। बस सुविधा की भारी कमी अक्षय ठाकुर ने बताया कि विश्वविद्यालय में लगभग 7-8 हजार छात्र अध्ययनरत हैं, लेकिन परिवहन की सुविधा सिर्फ तीन बसों तक ही सीमित है। इससे विद्यार्थियों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण घटासनी-शिल्हा-बधानी-भूभूजोत-कुल्लू सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह सड़क पठानकोट-मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग का एक वैकल्पिक मार्ग बन सकती है, जिससे न केवल लगभग 55 किलोमीटर की दूरी कम होगी, बल्कि यह एक स्थायी और सुरक्षित राजमार्ग के रूप में भी कार्य करेगा। इस मार्ग के निर्माण से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। विक्रमादित्य सिंह ने इस महत्वाकांक्षी…