Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर में शुक्रवार को अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वन निवासी अधिनियम 2006 (वन अधिकार अधिनियम) पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर समिति सभागार में किसान बागवान यूनियन रामपुर के अध्यक्ष बिहारी सेवगी की अध्यक्षता में हुआ। शिविर में विभिन्न पंचायतों से आए यूनियन के कार्यकर्ताओं को वन अधिकार अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि इस कानून के तहत पारंपरिक रूप से जंगलों में रहने वाले लोग अब अपनी जमीन के मालिक बन सकते हैं। साथ ही जिन लोगों को जंगल की जमीन से…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड व एमएड संस्थान, नोगली द्वारा छात्रों के लिए किन्नौर व लाहौल-स्पीति का पाँच दिवसीय समृद्ध शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षु छात्रों को हिमालयी क्षेत्र की सांस्कृतिक, भौगोलिक व जैव विविधता से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था। इस दौरान छात्रों ने किन्नौर, काजा, विश्व के उच्चतम गांव कोमिक, दुनिया के सबसे ऊंचाई पर स्थित पोस्ट ऑफिस हिक्किम, और रात के समय मिल्की वे के दर्शन के लिए प्रसिद्ध लांग्जा का दौरा किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने किब्बर, की मोनेस्टरी, एशिया के सबसे ऊंचे पुल छिछिम, पिन वैली, विश्व…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, रामपुर में लंबे इंतजार के बाद विज्ञान भवन और अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ हो गया है। इससे बीएससी और एमएससी के छात्रों को काफी राहत मिली है। जैसे ही बीएससी की कक्षाएं शुरू हुईं, छात्रों ने नई सुविधाओं का लाभ उठाना शुरू कर दिया। गौरतलब है कि इस भवन की आधारशिला वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा रखी गई थी। इसे पूरा होने में करीब दस साल लग गए। इन वर्षों में छात्रों को पुरानी लैब में सीमित संसाधनों के कारण कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला। HPPCL के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध मौत के मामले में अब सीबीआई जांच होगी। शुक्रवार सुबह न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने यह अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सीबीआई की जांच टीम में हिमाचल कैडर का कोई भी अधिकारी शामिल नहीं होगा, ताकि निष्पक्षता बनी रहे। अदालत ने कहा कि दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद शिमला पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। कोर्ट ने शिमला पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंप…

Read More

धर्मशाला। कांगड़ा जिले में ढाई साल के मासूम मानविक की गले में बादाम फंसने से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा वीरवार सुबह करीब 7 बजे हुआ, जब बच्चा खेलते-खेलते रसोईघर पहुंचा और वहां रखे भीगे बादाम में से एक निगल लिया, जो उसके गले में अटक गया। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। मानविक की मां नेहा घर का काम कर रही थीं और पिता मनदीप सिंह बरामदे में बैठे थे। इसी दौरान बच्चा अकेले ही रसोईघर में चला गया। वहां रखी कटोरी से बादाम उठाकर निगलने की कोशिश की और गले में फंस जाने…

Read More