Author: ARB Times Team

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी को देखते हुए 1,000 मेडिकल अफसरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। आवेदन की अंतिम तिथि पहले 15 मई थी, जिसे बढ़ाकर अब 22 मई कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 3 जून को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को रोल नंबर डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे, बल्कि इन्हें यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। यूनिवर्सिटी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे वेबसाइट को नियमित रूप से चेक…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  रिकांगपिओ। राज्य सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “सरकार गांव के द्वार” 26 मई को किन्नौर जिले के सांगला में आयोजित किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता प्रदेश के राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी करेंगे।आयोजन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में उपायुक्त सभागार में बैठक हुई। उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चांसू, कामरू, सांगला, थैमगारंग, बटसेरी, रकछम और छितकुल पंचायत को कार्यक्रम…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मन्त्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर उप-मण्डल के दूरदराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान दोपहर बाद वे रामपुर के राज दरबार पहुंचे, जहां स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर हिमाचल पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। विक्रमादित्य सिंह ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस द्वारा 16 मई से 31 मई 2025 तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज स्वच्छता के प्रति स्थानीय लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रामपुर एचपीएस द्वारा राजकीय प्राथमिक पाठशाला एवं माध्यमिक पाठशाला ब्रो के 150 विद्यार्थियों के माध्यम से गाँव ब्रो में स्वच्छता रैली आयोजित की गई। इस रैली के दौरान स्कूली बच्चों ने स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियों और नारों के माध्यम से ग्रामीणों से पूर्ण स्वच्छता को अपनाने की अपील की। इस अवसर पर रामपुर एचपीएस के परियोजना प्रमुख…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 ने स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत एक स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस रैली का उद्देश्य स्कूली छात्रों एवं स्थानीय समुदाय में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित करना था। परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा ने इस अवसर पर स्कूल प्रांगण में सभी बच्चों और अध्यापकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। तत्पश्चात हरी झंडी दिखाकर उन्होंने रैली को रवाना किया। यह रैली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दत्तनगर से शुरू होकर आसपास के गांवों से होते हुए गुज़री। इस रैली…

Read More