एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर का 10+2 का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शानदार रहा। वैशाली सुपुत्री ललित कुमार व दुर्गा देवी, ने कला संकाय में हिमाचल प्रदेश बोर्ड की टॉप 10 सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय, अपने माता-पिता और समस्त शिक्षकों का नाम गौरवान्वित किया है। वैशाली एक परिश्रमी, अनुशासित और शीतल स्वभाव की छात्रा है। उसका सपना है कि वह कड़ी मेहनत कर हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा में जाकर अपने माता-पिता का नाम रोशन करे। प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने वैशाली की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें और…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। शिमला जिला में आगामी मानसून सत्र को लेकर उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आपदा प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बरसात में जल निकासी और सूचना तंत्र पर विशेष जोर लोक निर्माण विभाग और नगर निकायों को निर्देश दिए गए कि वे बरसात के मौसम में नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखें। डीडीएमए, आईएमडी, डैम प्रबंधन और विद्युत विभाग को आपदा के समय सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए तैयार रहने को कहा गया। एसडीएम को विशेष…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो निरमंड। विकास खंड निरमंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कशोली में कक्षा 12वीं और 10वीं के परीक्षा परिणाम बेहद शानदार रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और समर्पण से यह बेहतरीन परिणाम संभव हो पाया है। कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम की मुख्य उपलब्धियाँ: अंकिता पाठक ने 500 में से 460 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। निधि ने 430 अंक लेकर दूसरा स्थान पाया। सुमित ने 422 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। सनशाइन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल रामपुर की छात्रा अनन्या ने हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 472 अंक (94.4%) प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने के साथ-साथ राज्य की टॉप 10 मेरिट लिस्ट में भी स्थान हासिल किया है। अनन्या पूरे हिमाचल में 10वें स्थान पर रही हैं, जो न केवल स्कूल बल्कि पूरे रामपुर क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। अनन्या की यह सफलता केवल उनकी मेहनत का परिणाम नहीं, बल्कि परिवार, शिक्षकों और स्कूल के सहयोगपूर्ण वातावरण का भी फल है। एक छोटे शहर से निकलकर राज्य स्तर पर नाम…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) धर्मशाला ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार कुल 83.18% विद्यार्थी सफल रहे, जो पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर है। साल 2024 में यह आंकड़ा 73.76% था। इस बार परिणाम में लगभग 10 प्रतिशत का सुधार दर्ज किया गया है। इस वर्ष टॉप-10 में कुल 75 विद्यार्थी शामिल हुए हैं, जिनमें 61 लड़कियां और 14 लड़के हैं। यह परिणाम लड़कियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को दर्शाता है। शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन एवं डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। बोर्ड ने…