Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला के उपनगर टुटू को आज एक और बड़ी सौगात मिली जब लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने 6.5 करोड़ रुपए की लागत से बनी तीन मंजिला वाहन पार्किंग का विधिवत शुभारंभ किया। इस आधुनिक पार्किंग में लगभग 80 से 100 वाहनों के खड़े होने की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे स्थानीय लोगों को यातायात एवं पार्किंग की समस्या से राहत मिलेगी। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वे राजनीति से ऊपर उठकर सभी धर्मों एवं वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने बताया कि शिमला और…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूराे रामपुर बुशहर। विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार तथा एसजेवीएन के निगम मुख्यालय, शिमला के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा “स्वच्छता पखवाड़ा 2025” का आयोजन 16 मई से 31 मई, 2025 तक किया जा रहा है। पखवाड़े की शुरुआत 16 मई, 2025 को शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुई, जिसमें परियोजना परिसर, झाकड़ी तथा नाथपा डैम के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर एनजेएचपीएस के परियोजना प्रमुख श्री आशुतोष बहुगुणा जी के मार्गदर्शन में, महाप्रबंधक (विद्युत) श्री राजीव कपूर ने सभी उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। सभी ने…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। सनशाइन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, रामपुर ने हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किया है। इस सफलता में सबसे आगे रहे यशस्वी रांझा, जिन्होंने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रामपुर में प्रथम स्थान हासिल किया। अरविंद ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और स्वरित ठाकुर ने 95.14 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य सुषमा मखैक ने बताया कि यह स्कूल के इतिहास में पहली बार हुआ है जब सभी 53 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। 20 विद्यार्थियों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीजी कॉलेज) रामपुर में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सातवें वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि उनकी धर्मपत्नी सत्या देवी ने विशेष अतिथि की भूमिका निभाई।  कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। महाविद्यालय के प्रबंधन और छात्रों द्वारा मुख्यातिथि समेत अन्य गणमान्य अतिथियों का टोपी, मफलर और शॉल देकर अभिनंदन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे उपस्थितजनों ने सराहा। मुख्यातिथि नंद लाल ने अपने संबोधन…

Read More

मंडी। मिलेट्स प्रमोशन कार्यक्रम के तहत चुराग ब्लॉक की ग्राम पंचायत बही सरही के गांव भेणा रेउशी में मोटे अनाजों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में हिम आरआरए (हिमाचल रूरल रिसर्च एंड एक्शन) से जुड़े मिलेट्स फैलो सोम कृष्ण गौतम और मास्टर ट्रेनर आशा कुमारी ने किसानों को मोटे अनाज जैसे कोदरा, कोणी, और रामदाना के बीज वितरित किए और उनके महत्व की जानकारी दी। महिला किसानों को मोटे अनाजों की बिजाई, कटाई, हार्वेस्टिंग और थ्रेशिंग की विधियां सिखाई गईं। इसके साथ ही मोटे अनाजों से बनने वाले स्वादिष्ट व पोषक व्यंजनों की रेसिपी…

Read More