एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर। सिग्मा स्कूल ऑफ साईंस डकोलढ़ के आठ मेधावी छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर न सिर्फ स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल के प्रबंध निदेशक अतुल टंडन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह स्कूल के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि 18 अन्य छात्रों ने भी 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। छात्रा भूमिका ने 96.4% अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं कनक ने 94.3% अंकों के साथ दूसरा और अंकित ने 92.4% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी में रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक वीरवार को एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में स्थानीय विधायक एवं हिमाचल प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नन्द लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रमुख निर्णय: खराब पीएसए मशीन को एक सप्ताह में ठीक करने के निर्देश दिए गए। 25 साल पुराने सोलर प्लांट को हटाकर नया प्लांट लगाने पर सहमति बनी। रोगी कल्याण समिति के अकाउंट्स को समय पर अपडेट करने के आदेश। एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनों की कार्यशीलता बनाए रखने पर बल दिया गया।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग ने इस वर्ष सीबीएसई जमा दो कक्षा में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल कर गौरवपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। विद्यालय के चेयरमैन एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता शौणिक को शॉल एवं टॉपी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि नवोदय विद्यालय की शिक्षा प्रणाली अत्यंत सराहनीय है और शिक्षक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में निरंतर प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की यह सफलता प्रेरणादायक है और अन्य छात्रों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। कौशल विकास…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, तकलेच के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा का परिणाम 87.87 प्रतिशत रहने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने जानकारी दी कि विद्यालय की छात्रा पारुल, पुत्री नुपे राम ने 608 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर सृष्टि, पुत्री सत्तन दास रहीं, जिन्होंने 584 अंक प्राप्त किए। नेहा, पुत्री मोहन लाल ने 543 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने छात्राओं की सफलता पर उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी और…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर। पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज के मुख्यालय माउंट आबू से पधारे यातायात एवं परिवहन प्रभाग के वाइस चेयरपर्सन बी. के. डॉ. सुरेश शर्मा ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता और सुरक्षा के मूल मंत्र बताए। उन्होंने कहा कि सफल जीवन के लिए केवल शिक्षा, अनुशासन और परिश्रम ही नहीं, बल्कि टाइम मैनेजमेंट और माइंड मैनेजमेंट भी अनिवार्य हैं। डॉ. शर्मा ने कहा कि भारत में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या दुनिया में सबसे अधिक है, जिसका मुख्य कारण यातायात नियमों की अनदेखी और ओवर स्पीडिंग है। उन्होंने…