Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक रूप से उगाई गई फसलों की बिक्री के इच्छुक किसानों के लिए एक विशेष पंजीकरण अभियान आरंभ किया है, जो 15 जून तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार यह अभियान प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मिशन मोड  पर संचालित किया जा रहा है। कृषि विभाग खण्ड स्तर पर शिविरों के माध्यम से किसानों का पंजीकरण करेगा और उनकी सभी शंकाओं का समाधान करेगा। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने गेहूं, मक्की, कच्ची हल्दी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) धर्मशाला ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 95,495 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 79.08 प्रतिशत छात्र सफल रहे। यह पिछले साल की तुलना में बेहतर परिणाम है। वर्ष 2024 में यह प्रतिशत 74.61% था, जबकि 2023 में 89.7% छात्र पास हुए थे। HPBOSE ने सभी छात्रों को सलाह दी है कि वे अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर जाकर देखें। वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर दर्ज करना होगा। शिक्षा बोर्ड के अनुसार इस साल के परिणाम…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  रामपुर बुशहर। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) रामपुर के चालकों और परिचालकों को खनेरी अस्पताल में प्रथम उपचार (फर्स्ट एड) प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में चालकों और परिचालकों को प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण के तहत प्रतिभागियों को मामूली चोटों जैसे खरोंच, जलन, घाव आदि की प्राथमिक देखभाल के साथ-साथ गंभीर स्थितियों जैसे सांस की तकलीफ, बेहोशी या सदमे में उचित प्रतिक्रिया देने के लिए आवश्यक जानकारी व कौशल प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण न केवल सड़क दुर्घटनाओं में तत्काल सहायता के लिए है, बल्कि किसी भी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला। हिमाचल में चार दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा, जिससे मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 18 मई तक प्रदेश के अधिकांश भागों में तेज धूप खिली रहेगी। तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी का अनुमान है। बीते 48 घंटों में कई जिलों में तापमान में 7 डिग्री तक की बढ़त दर्ज की गई है। ऊना में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस समय प्रदेश में सर्वाधिक है। वहीं हमीरपुर (38.5 डिग्री), बिलासपुर और कांगड़ा (36.8 डिग्री) में भी पारा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  हमीरपुर। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के कारण स्थगित हुई कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (HPCET-2025) अब दो दिन के बजाय 17 मई को एक ही दिन आयोजित की जाएगी। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (HP Technical University), हमीरपुर ने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा करते हुए परीक्षा की नई तिथि और केंद्रों की जानकारी साझा की है। कॉमन एंट्रेंस टेस्ट अब राज्यभर के 16 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। चंडीगढ़ में प्रस्तावित परीक्षा केंद्र को हटाकर अब नालागढ़ में परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां 376 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रमुख केंद्रों पर सुबह के सत्र में परीक्षा देने…

Read More