एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी और संसाधनयुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने अहम कदम उठाए हैं। राज्य के 80 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में इस शैक्षणिक सत्र में एक भी छात्र का दाखिला नहीं हुआ है, जिसके चलते इन स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में सामने आई। बैठक में बताया गया कि कम छात्र संख्या वाले लड़कियों और लड़कों के 87 स्कूलों को मर्ज कर सह-शिक्षा विद्यालयों में बदला जाएगा। शुरुआत नजदीकी स्कूलों से होगी,…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के घनपेरी गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को घर के आंगन में दबाकर जलाने की कोशिश की। मृतका की पहचान गुलशन (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी तोता राम को गिरफ्तार कर मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी तोता राम सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। घटना का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने मृतका के परिजनों को सूचना दी। परिजन गांव पहुंचे…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर उनका समावेशी विकास सुनिश्चित कर रही है। सरकार समाज के वंचित और हाशिए पर खड़े वर्गों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि अन्यायपूर्ण तरीके से किसी भी व्यक्ति की आजीविका नहीं जानी चाहिए तथा प्रदेश सरकार जरूरतमंद लोगों को राहत, सहायता और अवसर प्रदान करने का क्रम जारी रखेगी। हमीरपुर स्ट्रीट वेंडर्स यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल से संवाद करते हुए उन्होंने यह बात कही। प्रतिनिधिमंडल ने अपने लंबे समय से चले आ…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो सोलन। जिला सोलन के बद्दी के काठा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एलाइंस बायोटेक फार्मा कंपनी अचानक भीषण आग की चपेट में आ गई। आग सबसे पहले कंपनी के वेयरहाउस में लगी और कुछ ही पलों में ऊपरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि आसमान में काला धुआं और लपटें दूर से ही नजर आने लगीं, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। कर्मचारियों की सुरक्षा प्राथमिकता रही हादसे के वक्त कंपनी में 100 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। जैसे ही आग की खबर फैली, प्रबंधन और सुरक्षाकर्मियों ने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। सर्किट हाउस रामपुर में आज हिमाचल प्रदेश राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष एवं रामपुर विधायक नन्द लाल की अध्यक्षता में नगर एवं ग्राम योजना क्षेत्र की सीमाओं के विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में दरशाई, कलना, दत्त नगर, कुमशू, भद्राश व निरथ पंचायतों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में सहायक नगर योजनाकार प्रियंका भण्डारी ने जानकारी दी कि वर्तमान में रामपुर योजना क्षेत्र 660 हैक्टेयर में है, जिसे बढ़ाकर 3047 हैक्टेयर करने का प्रस्ताव है। अध्यक्ष नन्द लाल ने बैठक में बताया कि रामपुर योजना क्षेत्र का विस्तार आवश्यक है ताकि क्षेत्र में योजनाबद्ध विकास…