एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण रामपुर की ओर से एनएच-5 पर पशाडा, मच्छाडा, भैरा खड्ड और खेखर पुल को अपग्रेड किया जाएगा। इन पुलों के डबल लेन निर्माण के लिए 45 करोड़ रुपये का टेंडर लगाकर कार्य आवंटित कर दिया गया है। निर्माण कार्य शीघ्र ही ठेकेदारों की ओर से आरंभ किया जाएगा। वर्तमान में ये सभी पुल सिंगल लेन हैं, जिन्हें आधुनिक यातायात आवश्यकताओं को देखते हुए डबल लेन में बदला जाएगा। पुल निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नए पुल मौजूदा पुलों के साथ बनाए जाएंगे। पुराने…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर। विश्व संवाद केंद्र शिमला द्वारा मंगलवार को रामपुर स्थित ठाकुर सत्यनारायण मंदिर परिसर में देवर्षि नारद जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रेस क्लब रामपुर के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र बदरेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि स्वतंत्र लेखक सिकंदर बंसल मुख्य वक्ता और समाजसेवी रविकांत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। रामपुर के सभी पत्रकारों ने भी इस आयोजन में भाग लिया। वक्ताओं ने देवर्षि नारद की पत्रकारिता शैली को याद करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता को आधुनिकता ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है, जिससे फेक न्यूज…
झज्जर। हरियाणा के झज्जर जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 18 वर्षीय युवक मनजीत ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका रेखा की गला घोंटकर हत्या कर दी। वजह थी – प्रेमिका का किसी और युवक से मोबाइल पर चैट करना। हत्या के बाद आरोपी ने शव को कार में ले जाकर गांव रूड़ियावास के जंगल में स्थित जोहड़ (तालाब) में फेंक दिया और राजस्थान भाग गया। रेखा की शादी 8 साल पहले रवि नामक युवक से हुई थी। पति शराबी था और कोई काम नहीं करता था, जिससे रेखा झाड़ली प्लांट में नौकरी करने लगी। इसी दौरान…
एआारबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल में भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के कारण बंद दिल्ली-शिमला फ्लाइट मंगलवार को छह दिन बाद फिर से शुरू हो गई। सोमवार सुबह 6:10 बजे एलायंस एयर का विमान दिल्ली से 7:25 बजे शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पहुंचा। इस फ्लाइट में 23 यात्री दिल्ली से शिमला आए। हालांकि, इसी विमान को शिमला से 7:45 बजे अमृतसर के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन ऐन वक्त पर अमृतसर एयरपोर्ट के बंद होने की सूचना मिलते ही फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी। यात्री पहले ही विमान में बैठ चुके थे, लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोल से मिली जानकारी के अनुसार…
नई दिल्ली। IPL 2025 एक बार फिर 17 मई से शुरू हो रहा है। BCCI ने सोमवार रात 10:30 बजे सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। पाकिस्तान से बढ़े तनाव के चलते 9 मई को टूर्नामेंट को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। BCCI ने कहा था कि देश युद्ध जैसी स्थिति में है, ऐसे में क्रिकेट आयोजन उपयुक्त नहीं है। अब हालात सामान्य होने पर टूर्नामेंट दोबारा शुरू किया जा रहा है। 17 मई को पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच बेंगलुरु में होगा। लीग स्टेज के बचे 13 मैच 6…