एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। राज्य सरकार ने एक बार फिर छुट्टी के दिन बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। रविवार को सरकार ने 24 एचएएस अधिकारियों के एकसाथ तबादले कर दिए। इनमें पांच जगहों के एसडीएम भी शामिल हैं। यह दूसरी बार है जब सरकार ने छुट्टी के दिन तबादले किए हैं। इससे पहले इससे पहले 25 अप्रैल यानी रविवार को राज्य सरकार ने एकसाथ 17 आईएएस अधिकारी बदले थे। रामपुर के एसडीएम निशांत तोमर का तबादला एसडीएम बंजार पद पर किया गया है। उनकी जगह हर्ष अमरेंद्र सिंह को रामपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं,…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो चंडीगढ़। पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGI) में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। संस्थान को 73 नए सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की भर्ती करने की मंजूरी मिल गई है। यह महत्वपूर्ण निर्णय हाल ही में आयोजित गवर्निंग बॉडी की बैठक में लिया गया, जिसमें नॉन-डीएम/एमसीएच श्रेणी के डॉक्टरों की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की गई। गवर्निंग बॉडी अब इस प्रस्ताव को वित्तीय विवरणों के साथ स्वास्थ्य और वित्त मंत्रालय की स्वीकृति के लिए भेजेगी। दोनों मंत्रालयों से हरी झंडी मिलते ही PGI प्रशासन भर्ती प्रक्रिया को आरंभ कर देगा।…
चंडीगढ़ (एआरबी टाइम्स)। अदालत ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में युवक को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 70 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इसके अतिरिक्त, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पीड़िता को 4 लाख रुपए का मुआवजा देने की सिफारिश की गई है। यह घिनौनी घटना 14 अगस्त, 2023 को घटित हुई थी। पीड़िता स्वतंत्रता दिवस के लिए झंडा खरीदने की बात कहकर अपने घर से निकली थी, लेकिन वह लापता हो गई। जांच के दौरान पता चला कि धनास निवासी व्यक्ति ने बच्ची से 100 रुपए छीन लिए थे।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो आनी। आउटर सिराज को जिला मुख्यालय कुल्लू से जोड़ने वाले एनएच-305 मार्ग पर 10,280 फुट ऊंचे जलोड़ी दर्रे के नीचे प्रस्तावित भूमिगत टनल को केंद्र सरकार से हरी झंडी मिल गई है। टनल के निर्माण की अलाइनमेंट को स्वीकृति दे दी गई है, साथ ही इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के लिए केंद्र सरकार ने 3,000 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। टनल के निर्माण से पूरे क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश सरकार के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यह जानकारी आनी में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ से अपना आंदोलन समाप्त करने की अपील की है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि नया निदेशालय बनने से प्राथमिक शिक्षकों की प्रमोशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा, सिर्फ उनका प्रशासनिक कंट्रोल ही प्रिंसिपल को दिया गया है। इसलिए उनकी प्रमोशन किसी भी स्तर पर प्रभावित नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस बारे में शिक्षा विभाग को पहले ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस स्थिति में अब उन्हें अपना आंदोलन समाप्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार…