एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राज्य सरकार ने सतत और रसायन मुक्त कृषि को बढ़ावा देने के लिए चंबा जिले के पांगी को हिमाचल प्रदेश का पहला प्राकृतिक खेती उप-मंडल घोषित किया है। इस निर्णय का उद्देश्य राज्य में प्राकृतिक खेती की पारिस्थितिकी प्रणाली को सुदृढ़ करना है। प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए पांगी घाटी में एक विशेष किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) की स्थापना की जाएगी। यह एफपीओ प्राकृतिक खेती से प्राप्त उत्पादों के विपणन, उत्पादन में अंतराल को पाटने, आपूर्ति श्रृंखला के समुचित प्रबंधन, ग्रेडिंग, पैकेजिंग और बाजार से जोड़ने जैसे कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राज्य सरकार के…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे सचिवालय में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने आवश्यक निर्देश जारी कर आश्वासन दिया कि राज्य सरकार गहनता से स्थिति की निगरानी कर रही है। मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर स्तर पर किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने राज्य के कुछ क्षेत्रों में ड्रोन और मिसाइलों का मलबा मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने प्रदेश के लोगों से संयम बनाए रखने की…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश प्रांत मंत्री नैंसी अटल ने कहा कि पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले, जिसमें निर्दोष हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाया गया, ने सम्पूर्ण राष्ट्र की आत्मा को झकझोर दिया है। यह हिंसा न केवल मानवीय मूल्यों के विरुद्ध है, बल्कि भारत की सुरक्षा, अखंडता, सांस्कृतिक चेतना पर सीधा आघात है। इस वीभत्स घटना के पश्चात भारतीय सैन्य बलों द्वारा प्रारंभ की गई निर्णायक कार्रवाई “ऑपरेशन सिंदूर” के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरकार के नेतृत्व और सेना के साहस का हार्दिक अभिनंदन करती है। यह केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, अपितु…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो जुब्ब्ल। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल क्षेत्र कीकुड्डू पंचायत के सालना गांव में राज कुमार मेमोरियल कब्बडी प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के समापन समारोह की अध्यक्षता की। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मचोती और नालागढ़ की टीमों के बीच खेला गया जिसमें नालागढ़ की टीम विजय रही। वर्तमान समय में जहाँ युवा नशे के दलदल में फँसता जा रहा है, वहीं इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं का स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है वहीँ एक स्वस्थ प्रतियोगिता भी निर्मित होती है जिससे कि युवाओं की ऊर्जा सकारात्मक दिशा की ओर अग्रसर होती है। जुब्बल कोटखाई विस क्षेत्र में 124…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। जागृति नव युवक मंडल झाकड़ी ने महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी के सहयोग से शनिवार को पहला रक्तदान शिविर आयोजित किया। इस शिविर का उद्घाटन कौल सिंह नेगी पूर्व भाजपा प्रत्याशी व हिमकोफैड के पूर्व अध्यक्ष ने रिबन काटकर विधिवत रूप से किया। उनके साथ रामपुर भाजपा मंडल की महिला अध्यक्ष बिशना भंडारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या नीना शर्मा, बीडीसी सदस्या झाकड़ी चिन्ता देवी, दीपक बिष्ट, बाबू राम, अशोक कुमार, वार्ड मेंबर देवी दयाल, संतोष डोगरा, कपिला ठाकुर, रीता जोशी, स्थानीय महिला मण्डल के सदस्य एवं युवक मण्डल के सभी सदस्य उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने शिविर…